Politics On Caste: PM Modi की 'जाति वर्ग' पर चढ़ा सियासी पारा, ललन सिंह ने किया चौंकाने वाला दावा

Politics On Caste: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी के जाति वर्ग हैरतअंगेज़ दावा किया है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अति पिछड़ों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया। ललन सिंह ने कहा कि बिहार में जो काम हुआ है, कई प्रदेशों में उसकी तर्ज़ पर अमल किया जा रहा है।

बिहार देश का पहला प्रदेश है जहां पंचायती राज व्यवस्था में 20% अति पिछड़े लोगों लाया गया है। इसी को देखते हुए देश के अन्य राज्यों ने भी इसे लागू किया। देश के कई राज्यों में अति पिछड़ा वर्ग नहीं है। देश के पीएम कई बार ख़ुद को अति पिछड़ा वर्ग बताते हैं। यह वर्ग तो गुजरात में है ही नहीं।

Political temperature rises on PM Modis caste category

गुजरात में अति पिछड़ा वर्ग नहीं है, पिछड़ा वर्ग है। मोदी का जिस समुदाय और जाति में जन्म हुए, वह उस वक्त पिछड़ा वर्ग नहीं था। नरेंद्र मोदी के गुजरात सीएम बनने के बाद उस जाती को पिछड़ा वर्ग में डाला गया। वहीं पीएम मोदी के चाय बेचने पर भी ललन सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि पीएम मोदी किस स्टेशन पर चाय बेचते थे, वह भी बताएं।

ललन सिंह ने कहा कि आज तक किसी ने यह नहीं बताया कि वह (प्रधानमंत्री मोदी) कहां चाय बेचते थे। पीएम मोदी देश नहीं चला रहे, सिर्फ़ ड्रामा कर रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ जुमलेबाज़ी कर रही है। धर्म के नाम बांट कर वोटों की सियासत करना चाहती है। लोगों को भ्रमित करने का काम करही है।

भाजपा ने साल 2014 में वादा किया था, हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी मिलेगी। इस तरह से 9 साल में 18 करोड़ लोगों की नौकरी मिल जानी चाहिए थी। पार्लियामेंट में 18 करोड़ तो दूर की बात लाख नौकरी का भी हिसाब नहीं दे पा रहे हैं।

मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से सरकारी विभाग में एक भी नियुक्ति नहीं हुई है। सारी नियुक्तियों को बंद कर, देश की संपत्ति को एक पूंजीपति के हवाले कर दिया गया है। हवाई अड्डा, बंदरगाह, रेलवे और नेशनल हाइवे तक पूंजीपती को दे दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+