Politics On Caste: PM Modi की जाति क्या है, ये ललन सिंह तय करेंगे, BJP विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

Politics On Caste: PM Modi के जाति वर्ग पर ललन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू) ने हैरतअंगेज़ दावा किया है। उन्होंने पीएम मोदी के जाति वर्ग पर निशाना साधते हुए भाजपा पर निशाना साधा। वहीं अब भाजपा विधायक पवन जयसवाल ने ललन सिंह के बयान पर पलटवार किया है। इसके साथ ही ललन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी कई बार खुद को अति पिछड़ा वर्ग से बताते हैं, जबकि गुजरात में अति पिछड़ा वर्ग नहीं, पिछड़ा वर्ग है। नरेंद्र मोदी का जन्म जिस समुदाय और जाति में हुआ, उस वक्त वह पिछड़ा वर्ग नहीं था। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब, उस जाती को पिछड़ा वर्ग में डाला गया। ललन सिंह से इस बयान से सियासी पारा चढ़ गया है।

JDU Lalan singh

ललन सिंह ने पीएम मोदी के चाय बेचने पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि, पीएम मोदी जिस स्टेशन पर चाय बेचते थे, आज तक किसी को नहीं पता है। ना ही कोई भाजपा नेता इस सवाल का जवाब देता है। भाजपा ने सिर्फ झूठ और नफरत की सियासत की है। जनता इनके झूठों से ऊब चुकी है, 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है।

भाजपा विधायक पवन जयसवाल ने ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बुतुकी बयानबाज़ी करते हैं। नीतीश कुमार के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं है, नीतीश जी के दिल्ली दौरे के लेकर भी ललन सिंह को बुरा लगा होगा, इन्हीं सब वजहों से वह तिलमिलाकर बयानबाज़ी करते हैं। ललन सिंह कौन होते हैं किसी की जाती तय करने वाले, वह छोटी मुंह बड़ी बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+