Bihar News: संविदा शिक्षकों की पात्रता परीक्षा पर चढ़ा सियासी पारा, RJD नेता ने कही ये बात
Teacher Eligibility Test In Bihar: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद शिक्षकों की नियुक्ति और पात्रता परीक्षा को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ गई है। इसी क्रम में 26 फरवरी 2024 को संविदा सरकारी शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने पात्रता परीक्षा लेने की अधिसूचना जारी की है।
पात्रता परीक्षा पास होने के बाद ही टीचर नियमित नौकरी कर पाएंगे। ऐसा नहीं है कि एक ही बार परीक्षा होगी अगर उसमे पास नहीं हुए तो नौकरी चली जाएगी। बल्कि संविदा शिक्षकों को एग्ज़ाम पास करने के लिए 3 मौक़े दिए जाएंगे।

बिहार शिक्षा विभाग की तरफ़ से जारी अधिसूचना में यह साफ़ कर दिया गया है कि, शिक्षक अगर 3 कोशिशों के बाद भी पात्रता परीक्षा पास नहीं करते हैं तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने अधिसूचना तो जारी कर दी है, लेकिन इस संविदा शिक्षक पुरज़ोर विरोध कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना पर सियासी पारा भी चढ़ गया है। एजाज़ अहमद (राजद प्रवक्ता) ने अधिसूचना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने जिस तरह महागठबंधन की सरकार में रहते हुए फ़ैसला लिया था।
संविदा शिक्षकों को उसी तरह नियमित किया जाना चाहिए। पात्रता परीक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी ज़िम्मेदार है। शिक्षा विभाग के इस फ़ैसले का स्थानीय शिक्षक संघ भी विरोध कर रहे हैं। राजू सिंह (बिहार प्रमुख, टीईटी शिक्षक संघ) ने कहा कि यह शिक्षकों के साथ नाइंसाफ़ी है।
राजू सिंह ने कहा कि संविदा शिक्षकों की नौकरी बरक़रार रखने के लिए सिर्फ नाम के लिए पात्रता परीक्षा का सरकार ने वादा किया गया था। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई नियमावली पर शिक्षकों की भर्ती में ध्यान नहीं दिया गया है।
आपको बता दें कि 1 से 16 फरवरी तक संविदा शिक्षकों को पात्रता परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख निर्धारित की गई है। वहीं सरकारी शिक्षकों के लिए 26 फरवरी, 2024 को पहली पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications