Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट से पहले गरमाई सियासत, हमारे साथे आ जाएं मांझी, बनवा देंगे CM- कांग्रेस

Bihar Political News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए (NDA) के साथ हाथ मिलाकर नई सरकार तो बना ली है। भाजपा का कमल भी खिल गया है, लेकिन अभी भी संभावनाओं की सियासत जारी है। फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ चुका है।

एनडीए की नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन ही चल रहा है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (संयोजक, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) सियासत का केंद्र बने हुए हैं। जीतन राम मांझी ने अपनी पार्ची HAM के कोटे से दो मंत्री पद चाह रहे हैं।

Political temperature rise in bihar before floor test,Congress gave CM post offer to Jitan Ram Manjhi

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कोटे से एक मंत्री पद संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे) को मिला है। सियासी दांवपेंच के बीच बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि कांग्रेस की तरफ़ से बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद का ऑफर मिला है।

कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्वी सीएम जीतन राम मांझी एनडीए सरकार से दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। वह (जीतन राम मांझी) हम लोगों के साथ आ जाएं, उन्हें मुख्यमंत्री बनवा देंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में फिर से नई चर्चा तेज़ हो गई है।

बिहार में बदले समीकरण पर वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो पब्लिक प्लैटफॉर्म पर तुरंत नहीं रखी जाती है। समय आने पर खुलासा किया जाता है। उन्होंने कहा कि अभी खेला बाकी है। चौंकाने के लिए ही तेजस्वी प्रसाद यादव जाने जाते हैं।

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन से किनारा करने के बाद एनडीए के साथ नई सरकार बना ली है। नीतीश की नई सरकार में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को भी मंत्री पद दिया गया है।

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी मंत्री पद मिला है। वहीं एनडीए सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (संयोजक, हिदुस्तानी आवाम मोर्चा) ने अपनी पार्टी के कोटे से दो मंत्री पद की मांग तेज़ कर दी है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि अगर मांझी की मांग पूरी नहीं हुई तो वह पाला बदल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+