बिहार: छुट्टी नहीं मिलने की वजह से परेशान था कांस्टेबल पवन, AK-47 से खुद को भूना

मुजफ्फरपुर। बैरिया पुलिस लाइन में एक जवान ने खुद को गोलियों से भून लिया। यह घटना रविवार की सुबह 9 बजे की है। जवान का नाम पवन बताया जाता है जो डीएसपी पूर्वी अमितेष कुमार के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात था। पवन ने अपनी एके-47 से खुद को छह गोलियां मार लीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथी जवान ने बताया कि छुट्टी नहीं मिलने की वजह से पवन परेशान चल रहा था।

police constable pavan did extreme step with his ak 47 rifle

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि पवन अरवल जिला का रहने वाला है और एक महीने पहले ही डीएसपी ईस्ट अमितेश कुमार के सुरक्षा में उसे तैनात किया गया था। बता दें कि पवन जहानाबाद से स्थानांतरण के बाद यहां आया था। रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। खुद एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

उन्होंने कहा कि जवान के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वहीं इस तरह की घटना क्यों हुई इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। एससपी ने कहा कि मामला आत्महत्या का हो सकता है और पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है। वहीं, साथी जवान ने बताया कि पवन कुछ दिनों बाद छुट्टी पर जाने वाला था। किसी कारणों से जवान को छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। आशंका है कि इसी को लेकर उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+