NDA नेताओं के परिजनों पर पुलिस का शिकंजा, सम्राट चौधरी ने कहा था खेला करने वालों का इलाज करेंगे
NDA Leader Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार ने सोमवार को बहुमत साबित कर दिया। सरकार तो बरकार रही, विपक्षी नेता कह रहे थे कि खेला होगा लेकिन खेल उनके साथ ही हो गया। वहीं एनडीए के कुछ नेता जो राजद से मिलकर खेला करने की कोशिश कर रहे थे, उनके साथ भी सियासी खेल शुरू हो चुका है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त लहज़े में कहा था कि खेला करने वाले सभी विधायकों का इलाज करेंगे। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि अब उन विधायकों पर सम्राट का शिकंजा कसता जा रहा है। बहुमत साबित करने के बाद सम्राट चौधरी की बात सच साबित होती दिख रही है।

जदयू विधायक बीमा भारती पर ये आरोप लगे थे कि वह राजद के साथ मिलकर खेला करने वाली हैं। बिहार में विपक्ष ने तो खेला किया नहीं, वहीं पक्ष (NDA) में शामिल विधायकों ने खेल में साथ देने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ सियासी खेल शुरू हो गया है।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट तहत जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर अवैध रूप से लाइसेंसी राइफल के इस्तेमाल आरोप है। इस बाबत पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपराजित लोहान (सहायक पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में कार्रवाई की।
सोमवार की देर रात को उन्हें बाढ़ सिविल कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोकामा पुलिस बाईपास में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी से तीन राइफल के साथ कुछ लोग पकड़े गए।
राइफल के लाइसेंस की जांच में पता चला कि जदयू विधायक बीमा भारती और उनकी बेटी के नाम से लाइसेंस जारी हुआ है। इसके इस्तेमाल विधायक के पति और दूसरे लोग कर रहे थे। आर्म्स एक्ट उल्लंघन मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications