सिवानः JDU सांसद कविता सिंह पर हमला करने आए बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
सिवान। बिहार के सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नंदामुड़ा गांव स्थित सांसद के आवास पर हमला करने आए अपराधियों की साजिश नाकाम हो गई है। जिले की पुलिस ने साजिश में शामिल कुछ अपराधियों को पकड़ लिया है। जदयू सांसद कविता सिंह एवं उनके पति जदयू नेता अजय सिंह पर हमला करने करने की नीयत से तीनों अपराधी आए थे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कविता सिंह ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल किया था। कविता सिंह के पति भी बाहुबली माने जाते हैं।

तीनों अपराधियों को हथियार के साथ सांसद के सुरक्षा गार्ड एवं स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार अपराधी एमएचनगर थाना क्षेत्र के सिसवाकला गांव निवासी अवधेश सिंह का पुत्र राहुल सिंह, मनोज सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह और डेरा राय के बंगरा निवासी कामेश्वर सिंह का पुत्र भानु प्रताप सिंह है।
अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा कारतूस सहित बरामद किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के संबंध में सांसद पति अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे के करीब मैं और सांसद कविता सिंह अपने दालान के आगे बैठे थे, जहां कलश स्थापन हुआ है।
उसी समय बोलेरो पर सवार चार-पांच लोग दालान वाले रास्ते से तेज रफ्तार से जा रहे थे, बोलेरो की तेज रफ्तार होने के कारण मैंने उन्हें तेज गति से गाड़ी चलाने से मना किया, तब भी वे लोग नहीं माने। इसके बाद उन लोगों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। तब वे लोग अपनी गाड़ी रोके। गाड़ी रुकने के बाद उनलोगों की पहचान क्षेत्रीय लोगों के रूप में हुई। सांसद पति के मुताबिक जब उनलोगों से पूछताछ की गई तब उनलोगों ने मुड़ा गांव के ही दिलीप सिंह के यहां जाने की बात कही, इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ ही देर के बाद एक जान पहचान वाले व्यक्ति ने मेरे मोबाइल पर फोन कर गोली चलाने की बात कहते हुए धमकी भरे लहजे में देख लेने की बात कही, जिसे मैंने अनदेखा कर दिया, इसी बीच रात के करीब दस बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियार बंद अपराधी हमला करने की नीयत से मेरे दलान पर आ धमके।












Click it and Unblock the Notifications