बिहार के भागलपुर से देश के किसानों के लिए PM करेंगे बड़ा ऐलान, 24 फरवरी को जारी होगी 19वीं किस्त
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के बाद पहली बार बिहार के दौरे पर जा रहे है। वो 24 फरवरी को पूर्णिया पहुचेंगे। इसके बाद वे भागलपुर में किसान सम्मान निधि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। किसानों को 22,000 करोड़ की रकम सीधे उनके खातों में मिलेगी। बिहार के 82 लाख किसान इस कार्यक्रम से लाभान्वित होंगे। पीएम के दौरे को लेकर बिहार बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए है। इसी साल बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है। बीजेपी पार्टी चुनाव से पहले ही अपने रणनीति पर काम करने के लिए जानी जाती है। इसलिए प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटे हुए है।

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां हो रही तैयारियों की पूरी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने प्रेस वर्ता कर जानकारी साझा करते हुए बताया 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है। अब पीएम मोदी पहली बार बिहार का दौरा कर रहे हैं। 24 फरवरी का दिन किसानों के लिए खास है क्योकि पीएम भागलपुर में किसान सम्मान समारोह में शामिल होंगे और पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे।
19वीं किस्त का किसान कर रहे बेसब्री से इंतजार
पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे है। प्रधानमंत्री मोदी जब बिहार के भागलपुर के दौरे पर होंगे उसी दिन 19 वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। इस दौरान पीएम के साथ केंद्रीय कृषी मंत्री शिवराज सिंह चौहान,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बीजेपी और जेडीयू के कई नेता मौजूद रहेंगे। इस योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications