बिहार पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का क्या-क्या है पूरा प्रोग्राम...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों के साथ बैठक भी करेंगे।
पटना। यूं तो पूरे उत्तर बिहार में बाढ़ के कहर से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। लेकिन सबसे ज्यादा खौफनाक मंजर बिहार के कोसी क्षेत्र में देखने को मिला है जहां लोग किस तरह अपना जीवन काट रहे हैं इसका अंदाजा लगाना बड़ा कठिन है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कई बार हवाई यात्रा के दौरान सीमांचल क्षेत्रों का मुआयना किया है। इसी सीमांचल क्षेत्र का मुआयना करने के लिए आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से सीधे पूर्णिया स्थित वायु सेना एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां से प्रधानमंत्री की अगुवाई में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से दौरा करने और बाढ़ पीड़ित लोगों का जायजा लेने की तैयारी कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज का भी सर्वेक्षण किया जाएगा। क्योंकि बाढ़ ने यहां सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।
जानिए एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री का क्या है पूरा प्रोग्राम...
आपको बता दें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों के साथ बैठक भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक चूनापुर एयरबेस के कॉन्फ्रेंस हॉल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ-साथ कई राज्य मंत्री और अधिकारियों के साथ एक बैठक होगी। इस बैठक में केंद्र के साथ-साथ राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्णिया यात्रा के लिए केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम कल दोपहर से ही पूर्णिया में डेरा जमाए बैठी है। तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी लघु सिंचाई मंत्री दिनेश चंद्र यादव और अन्य कई भाजपा के वरिष्ठ नेता भी आज सुबह की हेलीकॉप्टर शिव पूर्णिया पहुंचकर प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे थे।
नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें विभिन्न विभागों के आला अधिकारी शामिल हुए। सभी विभागों के प्रधान सचिव ने अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान से संबंधित एक प्रतिवेदन मुख्यमंत्री को सौंपा और इस पर गंभीरता से चर्चा भी की। सूत्रों की माने तो आज प्रधानमंत्री के सामने नीतीश सरकार कई तरह की समस्याओं को रखेगी। जिसमें अकेले आपदा प्रबंधक विभाग ने 35,000 करोड़ रुपए की जरूरत का आंकलन किया है तो पथ निर्माण विभाग के द्वारा 780 करोड़ रुपए की आवश्यकता का आंकलन किया गया है। वहीं अन्य विभाग ने किसी भी हाल में 2100 करोड़ रुपए की बड़ी जरूरत बताई है। पशुपालन विभाग में 1500 करोड़ और ग्रामीण कार्य विभाग में 1200 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई के लिए एक प्रतिवेदन मुख्यमंत्री को दिया था।
आज प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होने वाली बैठक में एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से सीमांचल में फ्लैश फ्लड के कारण ही नुकसान की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और अतिरिक्त फोर्स और पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है। तो सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही ना हो इसके लिए जिले के डीएम और एसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
-
Hardeep Singh Puri Net Worth: भारत में LPG संकट क्यों बढ़ा? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी कितना कमाते हैं? -
Scheduled Tribes Population: भारत में कितनी है आदिवासियों की असली आबादी? गृह राज्य मंत्री ने संसद में बताया -
नेपाल में युवा सत्ता की धमाकेदार एंट्री, पीएम मोदी ने बलेंद्र शाह और रबी लामिछाने को दी बधाई -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications