'मैं बिहार वादा पूरा करने के बाद आया हूं', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले PM मोदी, काराकाट भाषण की 5 बड़ी बातें

PM Narendra Modi: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले और ऑपरेशन सिदूंर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 30 मई को बिहार काराकाट दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी का बिहार दौरा का ये दूसरा दिन है।

पीएम मोदी ने कहा, ''अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कहा दिया था कि आतंक और आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती से मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।''

PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने कहा, ''आज जब मैं बिहार आया हूं, तो अपना विचार पूरा करने के बाद आया हूं। जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था... हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया।''

PM Modi Karakat key Highlights: काराकाट जनसभा में क्या-क्या बोले PM मोदी?

🔴 PM मोदी ने कहा, ''भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है...ये पाकिस्तान ने भी देखी और दुनिया ने भी देखी! जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे... हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए। ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है।''

PM मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया ने हमारी BSF का भी साहस देखा

🔴 PM मोदी ने कहा, ''ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया ने हमारी BSF का भी अभूतपूर्व पराक्रम और अदम्य साहस देखा है। हमारी सीमाओं पर तैनात BSF के जाबांज सुरक्षा की अभेद चट्टान हैं। मां भारती की रक्षा हमारे BSF के जवानों के लिए सर्वोपरि है। यही मातृभूमि की सेवा का पवित्र कर्तव्य निभाते हुए 10 मई को सीमा पर BSF सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए थे। मैं बिहार के इस वीर बेटे को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।''

PM मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी ही, न थमी है

🔴 PM मोदी ने कहा, ''मैं आज बिहार की धरती से फिर से दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जो ताकत दुश्मन ने देखी है, दुश्मन समझ ले कि ये तो हमारे तरकश का केवल एक ही तीर है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी ही, न थमी है। आतंक का फन अगर फिर उठेगा, तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा।''

PM मोदी ने कहा- हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है

🔴 PM मोदी ने कहा, ''हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है, फिर वो चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर हो। बीते सालों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कैसे खात्मा किया है, बिहार के लोग इसके साक्षी हैं। मुंह पर नकाब लगाए, हाथों में बंदुक थामें नक्सली कब कहां सड़कों पर निकल आएं, हर किसी को ये खौफ रहता था। नक्सल प्रभावित गांव में न तो अस्पताल होता था, न मोबाइल टावर, कभी स्कूल जलाए जाते थे, कंही सड़क बनाने वालों को मार दिया जाता था। इन लोगों का बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान पर कोई विशवस नहीं था।
2014 के बाद हमने इस दिशा में और तेजी से काम किया, हमने माओवादियों को उनके किए की सजा देनी शुरू की।''

PM मोदी ने कहा, ''बिहार के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल को आधुनिक बनाया जाए...अब ये मांग भी पूरी हो गई है। कल शाम मुझे पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। ये नया टर्मिनल अब 1 करोड़ यात्रियों को संभाल सकता है, बिहटा एयरपोर्ट पर भी अब 1,400 करोड़ रूपये का निवेश हो रहा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+