Bihar News: क्या है IIM संस्थान, जिसके नए परिसर का उद्घाटन करने PM Modi पहुंचेंगे बोध गया
PM Modi Bihar Visit: बिहार में जारी सियासी दांवपेंच के बीच पीएम मोदी का एक बार फिर बिहार आने का कार्यक्रम बना है। इस बार पीएम मोदी बेतिया दौरे पर नहीं आ रहे हैं, बल्कि गया जिले में उनका कार्यक्रम तय हुआ है।
पीएम मोदी 10 फरवरी को गया ज़िले के बोधगया में 73 एकड़ में बने IIM (आईआईएम संस्थान) के नये परिसर का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी को आईआईएम बोधगया प्रबंधक ने आमंत्रित किया है। संस्थान के PRO द्वारा यह जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी से उद्घाटन समारोह में शिरकत करने की गुज़ारिश की गई है।

पीएम मोदी की तरफ़ से अभी इस कार्यक्रम में आने की मुहर नहीं लगी है, लेकिन यह उम्मीद है कि वह इस कार्यक्रम में ज़रूर शिरकत करेंगे। अब आप के ज़हन में यह सवाल आ रहा होगा कि आईआईएम संस्थान क्या है, जिसके नए परिसर के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया है। आइए जानते हैं।
मगध विश्वविद्यालय (बोधगया) के परिसर में 31 अगस्त 2015 को आईआईएम संस्थान की स्थापना हुई थी। इस दौरान बोधगया आईआईएम ने कामयाबी की कई बुलंदियों को छुआ है। कोरोना काल से जब पूरा विश्व जूझ रहा था, इस दौरान कई बड़ी कंपनियों नें आईआईएम बोधगया के छात्रों को अपने संस्थानों के लिए चुनाव।
आईआईएम बोधगया के लगभग छात्रों को विभिन्न संस्थानों में जगह मिली। इतना ही नहीं इस संस्थान का रिसर्च के लिए हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (अमेरिका) के साथ टाइ-अप भी है। यहां के छात्र विदेशों में अपने जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आईआईएम बोधगया में मार्केटिंग, फाइनेंस, HR मैनेजमेंट की तालीम दी जाती है। इसके साथ ऑपरेशन, इकोनॉमिक्स, PPOB (पब्लिक पॉलिसी आर्गेनाईजेशन बिहेवियर) में भी पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट की शिक्षा दी जाती है। वहीं प्रबंधन कौशल के लिए विभिन्न एजुकेशन प्लान के ज़रिए ट्रेनिंग भी दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications