Bihar Politics: PM Modi सिर्फ पिछड़ा वर्ग के नेता नहीं, देश के गरीबों के मसीहा हैं- गिरीराज सिंह

Bihar BJP, Central Minister Giriraj Singh News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा जारी जातीय गणना रिपोर्ट पर भी चुनावी चर्चा तेज़ है। इसी क्रम में भाजपा के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिररिराज सिंह ने एक बार फिर नीतीश सरकार को निशाने पर लिया है। बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं पीएम मोदी की खुलकर तारीफ़ की।

भाजपा के दिग्गज नेता केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी की जाति को लेकर हो रही सियासत पर मीडिया से मुख़ातिब हुए। उन्होंने की पीएम मोदी को किसी व्यक्ति से जाति सर्टिफिकेट लेने की ज़रूर नहीं है। पीएम की जाति पर सवाल उठाने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री की जाति क्या है। यह किसी नेता के तय करने की चीज़ नहीं है।

Bihar BJP, Central Minister Giriraj Singh News

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी से बिहार सरकार डर चुकी है। हिंदु समुदाय को बेइज़्ज़त कर तुष्टिकरण की सियासत कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि जातीय गणना राज्य का विषय नहीं, केन्द्र का विषय है। जाती आधारित गणना रिपोर्ट में कई गलतिया हैं, जो की बिहार सरकार द्वारा जारी आंकड़ों से साफ़ पता चल रहा है।

पीएम की जाति पर सवाल उठा रहे लोगों को ख़ुद के समुदाय की सही जानकारी तो है नहीं, वह दूसरे की जानकारी रुचि रख रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ़ पिछड़ा वर्ग के नेता नहीं हैं। वह देश हर गरीब व्यक्ति के लिए भी मसीहा हैं।

आज़ादी के अमृत मोहत्सव (आज़ादी के 75 साल) तक पानी से 10 करोड़ लोग पानी से वंचित थे। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में 10 करोड़ लोगों के लिए पानी मुहैया कराई। हर ग़रीबों के घर तक ना सिर्फ पानी पहुंचा, बल्कि रहने के लिए आवास, शौचालय और बिजली भी पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+