बिहारः पीएम मोदी ने 14 हजार करोड़ से भी ज्यादा लागत वाली योजनाओं का किया शिलान्यास
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सड़क और पुल से जुड़ी बहुप्रतीक्षित सात योजना, जिनकी लागत 14 हजार 287.85 करोड़ रुपये है। उनका वर्चुअल रैली के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिलान्यास किया। वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो रहा, उनके शिलान्यास स्थल पर संबंधित जिले के डीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Recommended Video

इन योजनाओं में पटना के गांधी सेतु के समानांतर व भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनने वाला फोरलेन पुल भी शामिल है। इसके अतिरिक्त बख्तियारपुर-रजौली और आरा-मोहनिया सड़क को चार लेन में विकसित करने की योजना भी सूची में है।
एनएच 31 के 47.23 किमी लंबी सड़क बख्तियारपुर-रजौली खंड, 2288 करोड़ की लागत से 49 किमी लंबी नरेनपुर-पूर्णिया चार लेन सड़क, 1149.55 करोड़ की लागत से एनएच-31 के 47.23 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण, 13.5 करोड़ की लागत से एनएच-131जी के पटना रिंग रोड परियोजना में 39 किमी लंबी रामनगर-कन्हौली सड़क का 6 लेन चौड़ीकरण जैसे काम भी शामिल हैं।
वहीं गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले पुल की लागत 2926.42 करोड़ रुपये, कोसी पर बनने वाले फुलौत पुल की लागत 1478.40 करोड़ रुपये तथा भागलपुर के विक्रमशिला पुल के समानांतर बनने वाले फोरलेन पुल की लागत 1110.23 करोड़ रुपये है। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि पटना-गया-डोभी सड़क का काम फिर से शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications