Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'धरती के आखिरी छोर तक आतंकियों को नहीं छोड़ेंगे', बिहार के खुले मंच से पीएम मोदी का ऐलान

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में एक विशेष कार्यक्रम के तहत पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) और ग्राम सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा गांवों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है जिस तरह से यहां की बहू-बेटियां अपनी भागीदारी दिखा रही हैं इससे उनका जीवन बदल रहा है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत से पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा जिनको हमने खोया उसका बेहद दुख है इसका साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी।

pm-modi-bihar-visit

PM Modi Bihar Visit: बिहार से आतंकी आकाओं को कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, तो किसी ने जीवन साथी खो दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। वहीं, घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हमले को केवल निर्दोष पर्यटकों पर हमला नहीं, बल्कि "भारत की आत्मा पर हमला" बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कायरतापूर्ण हरकत देश के दुश्मनों द्वारा रची गई साजिश है, और आतंकियों को उनकी करतूत की सजा जरूर मिलेगी।

"हमारा आक्रोश एक जैसा है। जिन्होंने ये हमला किया है, उन्हें और जो इसके पीछे साजिशकर्ता हैं, उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी। आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।"

PM Modi Madhubani: 13,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन

इस भावनात्मक शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में करीब 13,500 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा और कल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में ग्रामीण सड़कों, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल कनेक्टिविटी और स्वच्छता जैसे विषयों को प्राथमिकता दी गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा ये योजनाएं गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित होगा और आने वाले दिनों में इस तरह की और योजनाएं शुरु की जाएंगी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को इन योजनाओं से न केवल जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा, बल्कि यह रोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब गांव भी स्मार्ट बन रहे हैं और डिजिटल तकनीक के माध्यम से गांवों को शहरों से जोड़ने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।

PM Modi ने पंचायती राज की भूमिका पर विशेष बल

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में पंचायती राज व्यवस्था को लोकतंत्र की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि जब पंचायतें सशक्त होती हैं, तब देश का विकास जमीनी स्तर से होता है। पीएम ने ग्राम पंचायतों से आह्वान किया कि वे पारदर्शिता, भागीदारी और नवाचार के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई कई डिजिटल योजनाएं, जैसे ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, मोबाइल ऐप्स और ऑनलाइन फंड ट्रैकिंग सिस्टम, ग्रामीण शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद कर रहे हैं।

PM Modi Madhubani Visit: बिहार की महिलाओं की विशेष सराहना

प्रधानमंत्री ने बिहार के लोगों, विशेष रूप से मधुबनी वासियों और राज्य की महिलाओं की लोकतांत्रिक जागरूकता और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार वह भूमि है जहां लोकतंत्र की परंपराएं प्राचीन काल से जीवित रही हैं, और यह राज्य देश के विकास में एक मजबूत भागीदार बनता जा रहा है।

PM मोदी ने कहा कि बिहार पहला ऐसा राज्य है जहां महिलाओं को आरक्षण मिला था। आज ये महिलाएं घर की चाहरदिवारि से निकल कर देश के विकास में अपना योगदान दे रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+