PM Kisan: बंद हो जाएगी बिहार के 32 लाख किसानों की किस्त! कहीं आपका नाम भी तो लिस्ट में नहीं? अभी करें चेक

PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए फार्मर आईडी अब जरूरी दस्तावेज बन गया है। केंद्र सरकार ने योजना के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत किसानों की पहचान और जमीन से जुड़ी जानकारी को एक रिकॉर्ड में जोड़ा जा रहा है।

बिहार में बड़ी संख्या में किसान अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवा पाए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पीएम किसान के 85.53 लाख लाभार्थियों की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक 53.45 लाख किसानों की ही आईडी बन पाई है। यानी 32 लाख से ज्यादा किसान अभी इस प्रक्रिया से बाहर हैं।

Bihar PM Kisan Yojana Update

बिहार में 32 लाख किसानों कि किस्त हो जाएगी बंद?

बिहार में फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए। इसका सीधा असर आगे पीएम किसान योजना समेत दूसरी किसान सुविधाओं पर पड़ सकता है। फार्मर आईडी के लिए किसान का मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना जरूरी है। इसके साथ ही जमीन की जमाबंदी किसान के अपने नाम पर होनी चाहिए। बिहार में यही सबसे बड़ी परेशानी सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Fraud: यूपी के प्रतापगढ़ में पीएम किसान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 4.45 लाख रजिस्ट्रेशन मिले फर्जी!

जमीन पिता या दादा के नाम, किसान परेशान

बिहार के गांवों में आज भी बड़ी संख्या में जमीन के कागजात पिता, दादा या परिवार के किसी दूसरे सदस्य के नाम पर हैं। किसान खुद उस जमीन पर खेती कर रहा है, लेकिन रिकॉर्ड में उसका नाम नहीं होने के कारण फार्मर आईडी बनवाने में दिक्कत आ रही है।

इसके अलावा बिहार के कई किसान रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में रहते हैं। ऐसे किसानों के लिए भी फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया पूरी करना आसान नहीं है।

बटाई पर खेती करने वालों की भी चिंता

ऑल इंडिया किसान महासभा के राज्य सचिव उमेश सिंह के मुताबिक, बिहार में करीब 79 फीसदी किसान बटाई या हिस्सेदारी पर खेती करते हैं। ऐसे किसानों में बड़ी संख्या उन लोगों की है जिनके नाम जमीन का रिकॉर्ड नहीं है।

उनका कहना है कि अगर सरकारी योजनाओं का लाभ केवल फार्मर आईडी और जमीन के रिकॉर्ड के आधार पर दिया गया, तो वास्तविक खेती करने वाले किसानों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने बटाईदार किसानों के लिए भी फार्मर आईडी की व्यवस्था करने की मांग की है।

पति-पत्नी को अलग-अलग लाभ नहीं

पीएम किसान योजना के नियमों के तहत एक ही परिवार में पति और पत्नी अलग-अलग लाभार्थी बनकर योजना की राशि नहीं ले सकते। वहीं आयकर भरने वाले किसान भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

फार्मर आईडी का इस्तेमाल सिर्फ पीएम किसान योजना तक सीमित नहीं रहेगा। इसके जरिए किसानों को खाद, बीज, किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा जा सकता है। ऐसे में बिहार के जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उनके लिए यह काम जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan 24th Installment Date: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? अभी चेक करें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+