'INDIA गठबंधन' की तरफ़ से PM उम्मीदवारी तय?, इस नाम पर लग सकती है मुहर, जल्द हो सकती है घोषणा!
India Alliance, PM Candidate: देशभर में आगामी चुनाव को लेकर INDIA बनाम NDA की सियासत तेज़ हो चुकी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि हम तो चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ते हैं, उनके नेतृत्व पर भाजपा के किसी नेता और कार्यकर्ताओं को संदेह नहीं है। वहीं 'इंडिया गठबंधन' पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन में पीएम उम्मीदवार तक तय नहीं है, वह देश की व्यवस्था को क्या सुधारेंगे।
इंडिया गठबंधन के पीएम उम्मीदवार पर महागठबंधन में भी संशय बरकरार है। जदयू के नेता और कार्यकर्ता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट करना चाह रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका के नेतृतव की वकालत कर रहे हैं। इन्ही सब चर्चाओं के बीच बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर महेश्वर हजारी (उपाध्यक्ष, विधानसभा) ने खुलासा करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन के में पीएम उम्मीदवारी के नाम पर सहमति बन गयी है। नीतीश कुमार भारत सरकार में पांच बार मंत्री रहे हैं, कई सालों से सीएम हैं, वह सर्व गुण संपन इंसान हैं। देश के पीएम का उनमे हर गुण है।
हिंदुस्तान की जनता और समाजवादी लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के दौर में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में मौजूदा वक में नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी पर सभी लोग सहमत हैं। आज ना कल नीतीश कुमार के नाम पर यह घोषणा होगी।
इंडिया गठबंधन से पीएम उम्मीदवारी के नाम पर नीतीश कुमार की चर्चा पर वन इंडिया हिंदी ने बिहार कांग्रेस विधायकों से बात करनी चाही, उन्होंने कहा कि वह इन मामलों में नहीं बोलेंगे, यह आलाकमान का फ़ैसला होगा। वहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद से बात करनी चाही तो बाद में बात करने का हवाला देकर बात टाल दी गई। इस मामले में कांग्रेस की दिग्गज नेत्री अलका लांबा से बात करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं उठा।












Click it and Unblock the Notifications