Bihar By Election: PK की ‘लालू को खुली चुनौती’, करें ये काम तो जन सुराज के साथ उनके समर्थन में खड़े हो जाएंगे

Bihar By Election News 2024: जन सुराज के सूत्रधार और पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बेलागंज विधानसभा में जन सुराज के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू यादव को खुली चुनौती दी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लालू जी यादव समाज के किसी भी काबिल व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दें, तो जन सुराज और खुद प्रशांत किशोर उनका झंडा लेकर उनके पीछे चल देंगे। लेकिन वो ऐसा कभी नहीं करेंगे। क्योंकि उन्होंने कभी अपनी जाति की राजनीति नहीं की है। उन्होंने सिर्फ अपने परिवार और अपने बच्चों की राजनीति की है।

PK open challenge to Lalu Yadav do this then will stand with Jan Suraj in his support By Election

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय अपने रहनुमाओं को नहीं समझता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब 2014 में नीतीश कुमार ने मोदी का विरोध करते हुए भाजपा का साथ छोड़ दिया था, तब मुस्लिम समुदाय ने नीतीश कुमार को अपना नेता नहीं बनाया था।

आपने उस समय राजद पर भरोसा किया था, जबकि पिछले 35 वर्षों में आप और आपके बच्चे सिर्फ लालटेन में केरोसिन तेल की तरह जल रहे हैं और रोशनी कहीं और है। उसी तरह आज आप दुविधा में हैं कि प्रशांत किशोर पर कैसे भरोसा करें?

मैं आपको बता दूं कि यही प्रशांत किशोर बंगाल में ममता दीदी के साथ भाजपा के खिलाफ लड़े थे। तब तेजस्वी, राहुल या अखिलेश, जो खुद को आपके रहनुमा कहते हैं, ममता दीदी का कंधा मजबूत करने नहीं आए। जब 2 मई 2021 को बंगाल चुनाव के नतीजे आए, उसी दिन से देश में CAA, NRC पर चर्चा खत्म हो गई।

CAA, NRC वही कानून हैं, जिनसे पूरा मुस्लिम समुदाय असहज था। भाजपा ने आपके विरोध के कारण CAA, NRC को नहीं रोका, बल्कि जब प्रशांत किशोर ने ममता दीदी के साथ मिलकर उन्हें बंगाल में हराया, तब CAA, NRC पर चर्चा समाप्त हो गई।

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बेलागंज विधानसभा की नगर और बेलागंज प्रखंड की समसपुर, शाकिर बिगहा, नीमचक, अगंधा, कंचनपुर, सादीपुर, अमराहा, बारा आदि पंचायतों में पहुंचे और जन सुराज के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जन सुराज की जनसभाओं में काफी तादाद में लोग शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+