Bihar Chunav 2025: PK ने साधा RJD और महागठबंधन पर निशाना, बताया BJP को हराने का रास्ता, समझाया गणित

Bihar Chunav 2025: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने किशनगंज के मदरसा अंजुमन इस्लामिया मैदान में आयोजित 'बिहार बदलाव इजलास' में मुस्लिम समाज को साधते हुए RJD और महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर राजद और महागठबंधन के नेताओं को मुसलमानों की इतनी चिंता थी, तो पिछले 30 सालों में मुस्लिम बच्चों के लिए पढ़ाई और रोजगार की ठोस व्यवस्था क्यों नहीं की गई? आखिर किशनगंज और सीमांचल में कितने स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी खुले? उन्होंने सिर्फ भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों से वोट लिया और सत्ता भोगते रहे।

PK Bihar Chunav 2025

मुसलमान समाज अब "लालटेन का तेल" बनकर नहीं जलेगा
PK ने कहा कि मुसलमान समाज अब "लालटेन का तेल" बनकर नहीं जलेगा, क्योंकि लालटेन की रोशनी बुझने वाली है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपनी राजनीतिक ताकत को समझें और जन सुराज के साथ खड़े हों।

जदयू पर भविष्यवाणी - "25 सीटें भी नहीं मिलेंगी"
पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने जेडीयू पर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी।" उन्होंने अपनी पिछली भविष्यवाणी का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल चुनाव में भी उन्होंने पहले ही कहा था कि भाजपा को 100 सीटें नहीं मिलेंगी और वही हुआ। अब बिहार में जेडीयू की स्थिति भी तय है।

मुस्लिम सम्मेलन से दिया राजनीतिक संदेश
PK ने कहा कि उनकी यात्रा से अब तक करीब सवा करोड़ लोग जुड़े हैं, जिनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने जन सुराज को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है और आने वाले चुनाव में यह साथ निर्णायक साबित होगा।

उन्होंने कहा, "आपके वोट की बहुत क़ीमत है। अल्लाह को छोड़कर किसी से मत डरिए। आपने भाजपा, मोदी-योगी का शासन, यूसीसी-एनआरसी सब देख लिया। अब डरने की जरूरत नहीं है।"

BJP को हराने का फार्मूला बताया
सम्मेलन में प्रशांत किशोर ने भाजपा को हराने का समीकरण भी समझाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ 40% हिंदू समाज का समर्थन मिलता है। हिंदुओं की आधी आबादी गांधी, लोहिया, बाबासाहब अंबेडकर और समाजवाद-कम्युनिस्ट विचारधारा को मानती है। यह लोग कभी भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे।

PK ने कहा, "अगर इन हिंदुओं के साथ 20% मुसलमान भी खड़े हो जाएं, तो ऐसा समीकरण बनेगा कि भाजपा को हराना मुश्किल नहीं रहेगा। जन सुराज की कोशिश है कि इन दोनों वर्गों को जोड़कर भाजपा को शिकस्त दी जाए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+