DM गया डॉ.त्यागराजन एसएम ने किया औचक निरीक्षण, ‘सरकारी बाबू’ के उड़े होश! लोग कर रहे तारीफ़

DM Gaya:डॉ.त्यागराजन एसएम ने समाहरणालय परिसर में घूम रहे लोगों की परेशानी सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुंरत काम निपटाने का आदेश दिया।

 People Praised Gaya DM Thiyagrajan SM Surprised Visit In Different Offices

Gaya DM News In Hindi: आम आदमी बहुत कम ही सरकारी अधिकारी की तारीफ करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं जिनकी तारीफ दिल खोल कर करते हैं। गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम उन्हीं अधिकारियों में से एक हैं, जिनकी तारीफ़ करते लोग नहीं थकते हैं।

गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आज समाहरणालय अधीन विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। वहीं समाहरणालय परिसर में घूम रहे लोगों से मुखातिब होते हुए उनकी समस्याएं पूछीं। इसके साथ संबंधित अधिकारियों को काम को तुरंत निपटाने के आदेश दिए।

Recommended Video

    गया: नगर निगम उपचुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 9 जून को होगा मतदान

    गया जिलाधिकारी के इस अंदाज़ को देखकर वहां मौजूद लोग काफी खुश हुए, उन्होंने कहा कि ज्यादातर यही देखने को मिलता है कि, बड़े अधिकारी के आम लोगों के पास भटकने नहीं देते, लेकिन हमारे जिला के DM जनता की समन्या तो सुनते ही हैं। वहीं जनता के बीच में जाकर भी उनकी परेशानियों को हल करने की पहल करते हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी तो ऐसा ही होना चाहिए, जो जिससे जनता खुश रहे। बाकी तो अधिकारी लोग नेता की जी हुजुरी करते नहीं थकते हैं। गया डीएम की जितनी तारीफ करे वह कम है। आपको बता दें कि गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम औचक निरीक्षण के दौरान कार्यलाय प्रधानों से दफ्तर के हालातों का भी जायजा लिया।

    राजस्व शाखा का जायजा लेते हुए जिला पदाधिकारी ने दफ्तर में काम करने वाले और मौजूद लोगों की जानकारी ली। बिना छुट्टी सैंक्शन कराए जो गैर हाज़िए पाए गए, उनसे स्पष्टीकरण की मांग करने का जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया । वहीं राजस्व शाखा में पदस्थापित सुजीत कुमार (कार्यलय परिचारी) को उचित ड्रेस कोड में नहीं रहने पर भी स्पष्टीकरण मांगा।

    भूदान कार्यालय, भविष्य निधि, लेखा शाखा का भ्रमण करते हुए क्या-क्या फाइल डील होता है, उसकी विस्तार से जानकारी लिया। वहीं उन्होंने दफ्तर को साफ सुथरा और दस्तावेज़ों को सही से रखने का निर्देश दिया। वहीं जिला अल्पसंख्यक कल्याण के पुराने कमरे का निरीक्षण किया। उक्त कमरा को साफ करवाने का निर्देश दिया ताकि उसका इस्तेमाल किसी और काम में किया जा सके।

    जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय के पास बनाए गए आईटी सेल का भी डीएम ने निरीक्षण किया। वहां मौजूद आईटी असिस्टेंट से कार्यों का निपटारा की जानकारी ली। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आईटी मैनेजर गया को कार्यों की समीक्षा करने के का निर्देश दिया। वहीं कार्य संतोषजनक नहीं रहने पर इन्हें तुरंत वविरमित करने का भी निर्देश दिया।

    गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आईटी मैनेजर को सख्त लहज़े में निर्देश दिया, जिले के सभी प्रकार की आईटी से संबंधित कार्यो का मोनिटरिंग के साथ समय सीमा के अंदर कामों का निपटारा किया जाए। वहीं उन्होंने निर्देश दिया कि आईटी सेल को और प्रभावी रूप से कार्य करने की ज़रूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+