डबल मर्डर के बाद बेगूसराय में फूटा लोगों का गुस्सा, जान बचाकर भागी पुलिस
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में डबल मर्डर के बाद लोगों का गुस्सा इतना भड़क गया है कि पुलिस के ऊपर हमला बोल दिया और पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हत्या का विरोध कर रहे लोगों ने अभी तक शव को उठने नहीं दिया है। इस हत्या के खिलाफ पुलिस के प्रति लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ। तकरीबन 8 घंटे से दोनों शवों को ग्रामीणों ने रोक रखा है।

बता दें कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर के भवन टोली में अपराधियों ने घर में घुसकर मां बेटे एवं बहू पर धारदार हथियार और हथौड़ा से हमला कर दिया, जिससे मां बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हत्या के बाद लोगों ने जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। साथ ही साथ एक मौका ऐसा आया जब पुलिस को भी जान बचाकर भागना पड़ा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर रोड़े-पत्थर बरसाए और बांस-बल्ले से हमला किया पर पुलिस अपनी जीप मौके से लेकर फरार हो गई। लोग घटना के संबंध में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुटे हुए हैं।

यह पूरी घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव के बभनटोली की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग घर में सो रहे थे उसी दरमियान 4 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने घर मे घुसकर मां, बेटे और बहू पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ेंः मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर: पुलिस ने बताया, तीन लोगों की हत्या के पीछे क्या थी वजह


Click it and Unblock the Notifications
