'बिहार चुनाव लड़ने के लिए ये सब', पवन सिंह के आरोपों पर पत्नी ज्योति ने तोड़ी चुप्पी, कहा-अब सच सामने आएगा!
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद अब सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक पहुंच गया है। कभी भोजपुरी सिनेमा के 'सुपरस्टार कपल' के नाम से पहचाने जाने वाले इन दोनों के रिश्ते में अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। खास बात यह है कि बिहार चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बीच यह विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है।
पवन सिंह ने आरोप लगाया कि ज्योति "चुनाव लड़ने के लिए ड्रामा" कर रही हैं, वहीं ज्योति ने अब खुलकर मोर्चा संभाल लिया है और पति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एक तरफ भोजपुरी स्टारडम और दूसरी तरफ राजनीति की चाह-दोनों के बीच फंसी यह कहानी बताती है कि अब पर्सनल और पॉलिटिक्स का फर्क धीरे-धीरे मिटता जा रहा है। आइए जानते हैं ये पूरा माजरा क्या है?

लखनऊ वाले फ्लैट में ड्रामा, पुलिस तक पहुंचा मामला
बीते रविवार (5 अक्टूबर) की रात लखनऊ के अंसल गोल्फ सिटी स्थित पवन सिंह के फ्लैट पर जमकर हंगामा हुआ। ज्योति बिहार से सीधे लखनऊ पहुंचीं और पवन सिंह के घर में दाखिल हुईं। बताया जाता है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई, जिसके बाद पवन सिंह वहां से चले गए। ज्योति पूरी रात फ्लैट में ही रहीं, लेकिन पवन सिंह ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया और खुद दूसरे फ्लैट में रात बिताई। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ा। सोशल मीडिया पर ज्योति का लाइव वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह फूट-फूटकर रो रही थीं।
उन्होंने कहा-"पवन जी ने पुलिस थाने में FIR करवाई है, मुझे लेने के लिए पुलिस आई है। मैं अब इतनी परेशान हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। इस घर से अब मेरी अर्थी ही निकलेगी।"
पवन सिंह का बयान: "ज्योति चुनाव लड़ने के लिए ड्रामा कर रही हैं"
पवन सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी और पत्नी पर राजनीतिक नाटक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,"मैं जनता के लिए जीता हूं, वही मेरे भगवान हैं। क्या मैं उन भावनाओं को ठेस पहुंचाऊंगा जिनसे मुझे पहचान मिली? ज्योति सिंह जी बार-बार कह रही थीं कि किसी भी तरह मुझे चुनाव लड़वाइए, जो मेरे बस का नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस उन्होंने नहीं बुलवाई थी, बल्कि वो पहले से सुरक्षा के लिए वहां मौजूद थी ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न हो। पवन का कहना है कि ज्योति द्वारा बनाया गया माहौल सिर्फ पब्लिक सिम्पैथी पाने की कोशिश है।
ज्योति का पलटवार: "सच जनता के सामने आएगा"
पवन सिंह के आरोपों के बाद ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया और पति को सार्वजनिक रूप से सच बताने की चुनौती दी। उन्होंने लिखा-"आदरणीय पति देव पवन सिंह जी, क्या सच है और क्या झूठ -यह हमारी देवतुल्य जनता को जानने का अधिकार है। हम दोनों मीडिया के सामने बैठें। अगर आप सही हैं तो साबित कीजिए, और अगर मैं गलत हूं तो मैं पीछे हट जाऊंगी।"
ज्योति ने यह भी कहा कि अगर पवन सिंह उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लेते हैं, तो वह कभी चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनका कहना है कि वह सत्ता पाने के लिए अपने अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखतीं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पवन के फ्लैट में उनके आने और जाने की CCTV फुटेज मौजूद है, जो सब कुछ साबित कर देगी।

ज्योति सिंह ने लिखा, "मैं जानती हूं कि मैं अपनी बात कर सकती हूं। अगर आप भी ऐसा कर सकते हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने आइए और खुलकर बात कीजिए। जहां तक चुनाव का प्रश्न है, अगर आप मुझे जीवनभर के लिए पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो मैं चुनाव नहीं लड़ेंगी, क्योंकि हम सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते हैं। और जहां तक आपने 'डेढ़ घंटे बैठने' की बात कही है, तो आपके फ्लैट में मेरे आने और वहां से जाने की सारी फुटेज सीसीटीवी में उपलब्ध है। मैं आशा करती हूँ कि यदि आप सच हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने मेरे साथ बैठेंगे।''
वायरल वीडियो और जनता की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति बार-बार कहती दिखीं कि पवन सिंह उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दे रहे और गिरफ्तार करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पवन सिंह का "असली चेहरा कुछ और है" और वह कई बातें अभी भी छिपा रही हैं क्योंकि वो अब भी उन्हें अपना पति मानती हैं। उनके इस बयान पर कई लोगों ने सहानुभूति जताई, तो कुछ ने इसे राजनीतिक चाल बताया।

बिहार चुनाव की सियासत में एंट्री?
बिहार में चुनावी माहौल गरमा चुका है और पवन सिंह के राजनीति में उतरने की चर्चा पहले से थी। अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं, तब उनकी निजी जिंदगी का यह विवाद सियासी रंग लेता दिख रहा है। पवन का आरोप कि "ज्योति चुनाव लड़ने के लिए ये सब कर रही हैं"-सीधे तौर पर इस विवाद को चुनावी मोड़ देता है। ज्योति का जवाब कि "अगर पति मान लेंगे तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी"-इस बयान ने भी लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है कि क्या सचमुच ज्योति का इरादा राजनीति में आने का था?
फिलहाल यह मामला सिर्फ पति-पत्नी के झगड़े से आगे बढ़कर सार्वजनिक बहस का रूप ले चुका है। जहां पवन सिंह इसे "ड्रामा" बता रहे हैं, वहीं ज्योति खुद को "न्याय की तलाश में पत्नी" कह रही हैं। दोनों के बीच की यह तनातनी न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है, बल्कि बिहार की सियासत में भी नई हलचल मचा रही है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications