दो ज़ेब्रा की मौत के बाद अब Patna Zoo में इंडोनेशिया से लाए जाएंगे ज़ेब्रे, बदले में इस जानवर को देने की मांग
Patna Zoo: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार नए-नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इसी क्रम में अब पटना ज़ू में विदेशी ज़ेब्रा लाने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक वन्यप्राणी अदला-बदली कार्यक्रम के मद्देनज़र ज़ू में इंडोनेशिया से ज़ेबरा लाने की तैयारी की जा रही है।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया ने 3 ज़ेब्रा देने के अवज़ में एक गैंडे की मांग की है। इंडोनेशिया में गैंडे की ज़रूरत है। वन्यप्राणी अदला-बदला प्रोग्राम के तहत दोनों देश के बीच सहमति बन चुकी है। जल्द ही बिहार में विदेशी ज़ेब्रे देखने को मिलेंगे।

सत्यजीत कुमार (निदेशक, संजय गांधी जैविक उद्यान) ने कहा कि इंडोनेशिया से जेब्रा लाने की सहमति बन चुकी है। अब इसे अमलीजामा पहनाने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की इजाज़त ज़रूरी है। विभाग से इजाज़त मिलने के बाद वन्यप्राणी अदला-बदली प्रोग्राम के तहत वन्यजीवों की अदला-बदली कर इनडोनेशिया से जेब्रा मंगाए जाएंगे।
पटना ज़ू में अभी सिर्फ एक ही ज़ेब्रा है, इससे पहला साल 2019 में 26 जून को बबली नामक ज़ेब्रा को कोलकता ज़ू से लाया गया था। करीब 2 साल तक वह पटना ज़ू में अकेली रही, 23 फरवरी को करीब 8 साल की उम्र में मौत हो गई।
बबली (ज़ेब्रा) की मौत से पहले 10 फरवरी 2023 को मैसूर के ज़ू जेब्रा का एक जोड़ा लाया गया था। इस जोड़े में आए नर जेब्रा को क्वारंटाइन कर बबली के केज के पास वाले भाग में ही रखा गया था। बबली की मौत के 15 दिनों बाद ही मैसूर ज़ू से लाए गए 4 साल के विक्की नामक नर ज़ेब्रा की मौत हो गई। एक बार फिर प्रदेश सरकार ने पटना ज़ू में ज़ेब्रा लाने के लिए क़दम आगे बढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications