Patna Weather News: तेज बारिश में पटना DM ने संभाला मोर्चा, जल-जमाव पर नियंत्रण, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
Patna Weather News: बारिश जब बेकाबू होती है, तो शहरों की असली परीक्षा होती है। लेकिन इस बार पटना ने दिखा दिया है कि सतर्क प्रशासन और मजबूत सिस्टम मिलकर किसी भी चुनौती को मात दे सकते हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ बारिश के बावजूद पटना में हालात नियंत्रण में हैं।
राहत कार्य में तेज़ी
जल-जमाव की शिकायतें कम हैं और राहत कार्य तेज़ी से जारी है। आइए जानते हैं, कैसे प्रशासन और नगर निकाय ने इस भारी बारिश को मात देने के लिए कमर कस ली है। बीते 24 घंटों में पटना शहरी क्षेत्र में 333.20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पटना सदर (84.60 मिमी), कंकड़बाग (78.40 मिमी) और दानापुर (75.80 मिमी) सबसे अधिक प्रभावित रहे। बावजूद इसके, जिला प्रशासन, नगर निगम और बुडको की सक्रियता ने जल-जमाव को बड़े पैमाने पर फैलने से रोका है। वहीं लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए भी युद्धस्तर पर काम चल रहा है।
जिलाधिकारी पटना ने क्या कहा?
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए पटना ज़िलाअधिकारी डॉ.त्यागराजन एसएम ने कहा कि "अब तक कहीं भी कोई बड़ी जल-जमाव की समस्या नहीं है, हमारी टीमें सतर्क हैं। सभी 18 पंपिंग स्टेशन फुल कैपेसिटी पर काम कर रहे हैं।"
जमीनी हकीकत और कार्रवाई
सभी बड़े और छोटे नालों की निगरानी की जा रही है
संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है
जल-निकासी के लिए संयुक्त टीमों द्वारा रात्रि में भी निरीक्षण जारी
अधिकारी लगातार वर्षा डेटा मॉनिटर कर रहे हैं
जल संसाधन, नगर निगम, पथ निर्माण, मेट्रो समेत सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है
जनता के लिए जरूरी सूचना और हेल्पलाइन नंबर
कोई भी व्यक्ति जल-जमाव से संबंधित सूचना नीचे दिए गए हेल्पलाइन पर दे सकता है:
पटना जिला नियंत्रण कक्ष: 0612-2210118
पटना नगर निगम हेल्पलाइन: 155304
व्हाट्सएप चैटबोट: 9264447449
जनता से अपील
कृपया अफवाहों से बचें
किसी भी जल-जमाव की सूचना तत्काल साझा करें
प्रशासन को सहयोग करें ताकि जन-जीवन सामान्य बना रहे
बारिश ज़रूर तेज़ है, लेकिन प्रशासन की तैयारी और जनता के सहयोग की वजह से इस चुनौती नहीं मानते हुए बेहतर समन्वय के साथ त्वरित राहत कार्य किया जा रहा है। आम लोगों ने जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के इस पहल की काफी सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से डीएम पटना काम कर रहे हैं। ये क़ाबिले तारीफ़ है।












Click it and Unblock the Notifications