पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति ने फोन कर कहा- अभी मैं जिंदा हूं, अचानक से आने लगे थे शोक संदेश

पटना। बिहार की राजधानी में पटना विश्वविद्यालय में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते पटना विश्वविद्यालय में इतनी अधिक संख्या में शिक्षक और कर्मचारियों की मृत्यु हुई है कि विश्वविद्यालय के शिक्षक और अधिकारी कंफ्यूज हो गए हैं। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के एक शिक्षक ने पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर शंभूनाथ सिंह के आकस्मिक निधन की जानकारी विश्‍वविद्यालय टीचर्स व्‍हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया।

patna university former vice chancellor called everybody and said i am still alive

इसके बाद किसी ने भी सत्यता को जांचे बिना देखते ही देखते श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। व्हाट्सएप ग्रुप से लेकर फेसबुक के माध्यम से पीयू के बड़े अधिकारियों ने भी अपनी संवेदना जाहिर कर दी। मैसेज लगातार आता रहा।

गौरतलब है कि इस ग्रुप में पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रास बिहारी सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने पूर्व कुलपति शंभूनाथ सिंह के मोबाइल पर फोन किया. हालांकि, दो बार रिंग होने के बावजूद उधर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। लेकिन कुछ देर के बाद शंभूनाथ सिंह ने खुद फोन कर बात की और बताया कि वे जीवित हैं और दिल्ली में हैं।

शंभूनाथ सिंह ने जानकारी दी कि कुछ लोग पटना में उनके निधन की खबर फैला रहे हैं। काफी लोग उन्हें तब तक कॉल कर चुके थे। पूर्व कुलपति से बात करने के बाद प्रोफेसर रासबिहारी सिंह ने ग्रुप पर मैसेज किया कि ऐसी गलत सूचना प्रसारित करने से पहले सत्यता की जांच जरूर कर ली जाए।

पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गिरीश कुमार चौधरी ने भी शंभूनाथ सिंह से बात की और उनका हालचाल जाना। बता दें कि कोरोना संक्रमण में पटना विश्वविद्यालय के 30 शिक्षक और कर्मचारियों का निधन हो चुका है। इन 30 लोगों में कई कार्यरत थे तो कई सेवानिवृत्त हो चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+