Patna Thar Accident: अब पटना में दिखा Thar का आतंक, एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Patna Thar Accident: पटना (Patna) में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीचक गांव में एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने एक ही परिवार के चार लोगों को रौंद दिया, जिनमें एक महिला और तीन बच्चियां शामिल हैं। एक महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर हाइवे जाम कर दिया और आगजनी की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चियां अपने नानी के घर आई हुई थीं और परिवार के पास शौचालय न होने के कारण वे बाहर शौच के लिए गई थीं।

बाढ़ थाना क्षेत्र की घटना
बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीचक गांव की घटना में काव्या कुमारी (5), साईरा कुमारी (2) और उनकी कज़न खुशी की मौत हो गई। साथ ही, चचेरी नानी सुधा (38) की भी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ज्योति (28) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर SDM चंदन कुमार और ASP राकेश कुमार पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को शांत करने का प्रयास किया।
ग्रामीणों में गुस्से का माहौल
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मृतक परिवार को कोई सरकारी सहायता नहीं मिली थी। न तो उन्हें घर मिला और न ही शौचालय की सुविधा, जिससे उन्हें खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया और आगजनी भी की। मौके से एक गाड़ी का बोनट बरामद हुआ है, जबकि वाहन का चालक फरार है।
ये भी पढ़ें Bihar Ka Tarzan: 'टार्ज़न की रफ़्तार के आगे 'Thar' भी पीछे’, राजा यादव के हुनर के आप भी हो जाएंगे मुरीद
देश भर में बढ़ रहा है थार का आंतक
देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि तेज रफ्तार महिंद्रा थार वाहन सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। इन हादसों में कई बार निर्दोष लोगों की जानें जा रही हैं और परिवार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पटना का हालिया मामला इसका ताजा उदाहरण है, जहां एक ही परिवार के चार लोग थार के नीचे आ गए। बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सख्त नियम और जागरूकता अभियान जरूरी हैं, ताकि इन वाहनों के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें Thar Viral Video: बरसात के पानी में थार की रफ्तार ने बाइक सवार मां-बेटे को गिराया, लोग बोले-ये कैसा चालक है?












Click it and Unblock the Notifications