बिहारः स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने CDPO के घर पर की छापेमारी, 10 वर्षों की नौकरी में बनाई करोड़ों की संपत्ति

पटना। पिछले कुछ हफ्तों से बिहार में भ्रष्ट तरीके से संपत्ति बनाने वाले अफसरों के खिलाफ निगरानी, विशेष निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को विशेष निगरानी की टीम ने पटना के धनरूआ प्रखंड में पदस्थापित सीडीपीओ ज्योति कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। ज्योति कुमारी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने इस मामले में उनके खिलाफ निगरानी कोर्ट के थाने में केस दर्ज किया है।

patna special vigilance unit raid at residence of cdpo jyoti kumari

न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद पटना के आरपीएस मोड स्थित उनके आवास पर टीम छापेमारी कर रही है। स्पेशल विजिलेंस के सूत्रों की मानें तो ज्योति कुमारी को सरकारी सेवा में आए महज 10 साल हुए हैं, इसके बावजूद उन्होंने इतनी कम अवधि में करोड़ों रुपए का फ्लैट पटना के आरपीएस मोड़ पर खरीदा है और साथ ही चार खातों से साढ़े 4 लाख नकद की भी बरामदगी हुई है। ज्योति कुमारी के पति पेशे से वकील हैं लेकिन स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों की मानें तो उनके पास आय का कोई खास स्त्रोत नहीं है, ऐसे में ज्योति कुमारी इस पूरे मामले में फंसती नजर आ रही हैं।

फिलहाल स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम छापेमारी के दौरान ज्योति कुमारी से पूछताछ करने में लगी है। महज एक सप्ताह के अंदर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने एक सीडीपीओ के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। अफसरों और बड़े ओहदों पर तैनात लोगो के खिलाफ इन एजेंसियों की छापेमारी से बिहार में फिलहाल खलबली मची हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+