बिहार में नीतीश कैबिनेट की दूसरी बैठक, लिए गए कई अहम फैसले

पटना। 22 दिसंबर की कैबिनेट मीटिंग के बाद शनिवार को एक बार फिर से बिहार मंत्रिमंडल की बैठक हुई। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में संवाद में कैबिनेट की मीटिंग आयोजित की गई। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। डिप्टी सीएम रेणु देवी के विधानसभा क्षेत्र बेतिया को नगर परिषद से नगर निगम में अपग्रेड किया गया है।

patna second time nitish kumar cabinet meeting

103 नये नगर पंचायत बिहार कैबिनेट ने बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 3-1 का संशोधन किया है। बिहार कैबिनेट ने पुनपुन, पालीगंज, हरनौत, सरमेरा,परवलपुर गिरियक, अस्थामा, एकंगरसराय, चंडी, गढ़हनी समेत 103 नगर पंचायत की मंजूरी दी है। नीतीश कैबिनेट ने 103 नया नगर पंचायत, 8 नए नगर परिषद, वहीं 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है।

इसके अलावा 12 नगर निकाय को अपग्रेड किया गया है। पांच नगर परिषद को नगर निगम में परिणत किया गया है। बिहार सरकार ने 5 नगर परिषद को नगर निगम बनाया है। उनमें सासाराम, मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी और समस्तीपुर नगर परिषद हैं। इन्हें नगर निगम में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं 12 नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार किया गया है। इनमें- नगर निगम बिहारशरीफ, नगर परिषद मसौढ़ी, नगर परिषद खगड़िया, सिवान, शेखपुरा, बरबीघा, डुमरांव बक्सर हाजीपुर सुल्तानगंज और नवादा शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+