Patna School Timing: पटना के स्कूलों में सर्दी को लेकर बड़ा बदलाव, जान लें क्लास की नई टाइमिंग
Patna School Timing: दिसंबर के दूसरे सप्ताह में देशभर में कड़ाके की ठंड का असर तेज़ हो गया है। कई राज्यों में सुबह-शाम तापमान काफी नीचे जा रहा है और घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह की धुंध, तेज़ ठंडी हवा और लगातार गिरता तापमान बच्चों की सेहत के लिए बड़ी चिंता बन गया है। राजधानी पटना में तो हालात ऐसे हैं कि लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दे चुका है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। ताकि छोटे बच्चों को सुबह की तेज़ ठंड से बचाया जा सके और वे सुरक्षित वातावरण में स्कूल पहुंचे। पटना प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और सभी निजी व सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए कक्षाओं का समय बदल दिया है।

प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और सभी निजी व सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा अब सुबह 8:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगी। यह नया समय 11 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। आदेश का पालन सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: West Bengal School Holidays 2026: कितने दिन रहेंगे स्कूल बंद? यहां देखें पूरी लिस्ट
क्यों किया गया समय में बदलाव?
सुबह के समय ठंड का प्रकोप अधिक रहता है। कोहरा भी कई दिनों से बना हुआ है, जिससे दृश्यता कम हो जाती है। छोटे बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल भेजने पर उनके बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण प्रशासन ने फैसला लिया कि ठंड का असर कम होने तक स्कूल कुछ देर बाद खोले जाएं, ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में स्कूल पहुंच सकें।
बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी के मौसम में खासकर छोटे बच्चे संक्रमण, सर्दी-जुकाम, बुखार और श्वसन संबंधी समस्याओं से जल्दी प्रभावित होते हैं। ऐसे में सुबह की ठंड उनके लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। प्रशासन का मानना है कि देर से स्कूल खुलने पर बच्चे सुबह की तेज़ ठंड से बच पाएँगे और उनकी सेहत को लेकर अनावश्यक जोखिम नहीं लेना पड़ेगा।
अभिभावकों का क्या है रिएक्शन?
इस निर्णय से अभिभावकों को भी राहत मिली है। कई माता-पिता सुबह जल्दी बच्चों को तैयार कराने और ठंड में स्कूल भेजने को लेकर परेशान रहते थे। नए समय के बाद बच्चों को थोड़ा आराम मिलेगा और ठंड का खतरा भी कम होगा। अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन ने समय रहते सही कदम उठाया है।
हालांकि, इस बदलाव से कुछ लोग ज्यदा खुश नजर नहीं आए। उनका कहना है कि पटना के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर के आदेश अनुसार बढ़ती ठंड में पटना के स्कूल अब 8.30 बजे से शुरू होंगे। टाइमिंग बदलने की वजह से जो स्कूल बस पहले 6:50 पर आती थी, वो अब 7:10 पर आयेगी। उनका कहना है कि 20 मिनट में सूर्य की किरणें कितना तापमान बढ़ा देंगी। मतलब साफ है कि वो टाइमिंग में ज्यादा बदलाव की उम्मीद कर रहे रहे।
यह बदलाव फिलहाल एक सप्ताह के लिए किया गया है। प्रशासन मौसम की स्थिति पर नज़र रखेगा। अगर ठंड और बढ़ती है, तो आगे भी समय बढ़ाया जा सकता है। वहीं, अगर तापमान सामान्य हुआ, तो स्कूलों का समय फिर से पहले जैसा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan School News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों पर आई रिपोर्ट ने मचाया हड़कंप, सामने आए डरावने तथ्य












Click it and Unblock the Notifications