Patna Protest Update: 'BJP नेता की मौत दम घुटने और गिरने के कारण हुई', केसी त्यागी का बयान
Patna Protest: पटना में गुरुवार को विधानसभा का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। इस प्रोटेस्ट में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। जिसको लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है।
Patna Protest Update: पटना में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दों को लेकर विधानसभा का आज यानी गुरुवार को घेराव हुआ। जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी। इसी भगदड में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। जिसको लेकर जनता दल-यूनाइटेड नेता केसी त्यागी ने बताया कि विजय कुमार सिंह की मौत दम घुटने और गिरने के कारण हुई।
मीडिया से मुखातिब हुए केसी त्यागी ने कहा कि एम्स पटना की रिपोर्ट के अनुसार, उनके (भाजपा नेता) शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि मौत दम घुटने और गिरने के कारण हुई। जांच के आदेश दे दिए गए हैं और हमें रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। आखिर क्या है पूरा माजरा?

दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुबह विधानसभा का घेराव किया। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने मामले पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं को खदेडा।
Recommended Video
VIDEO | "As per the report of AIIMS Patna, there were no injury marks on his (BJP leader) body. The death was due to suffocation and falling, the medical report shows. An inquiry has been ordered and we should wait for the report," says Janata Dal-United leader KC Tyagi on BJP… pic.twitter.com/3dUeaW8zAf
— Press Trust of India (@PTI_News) July 13, 2023
इसी बीच प्रदर्शन में शामिल जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर पर लाठी पडी। जिसके चलते लहूलुहान विजय कुमार गिर पडे। घायलावस्था में आनन-फानन उन्हें तारा अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें पीएमसीएच अस्पताल में भेजा। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications