बिहारः लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दुकानदारों को दी अनोखी सजा, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

पटना। बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने पर राज्य की नीतीश सरकार ने सूबे में 5 मई से 15 मई तक का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। ऐसे में लॉकडाउन के लिए गाइडलाइन जारी की गई है, जिसका सख्ती से पालन करने को कहा है। वहीं बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के साथ प्रशासन को सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है। बीते बुधवार को लॉकडाउन का पहला दिन था। ऐसे में पटना पुलिस लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने सड़कों पर उतरी और बेवजह बाहर घूम रहे लोगों पर लाठियां चटकाईं।

patna police video viral while during punish shopkeepers for break the rules of lockdown

वहीं पटना से सटे फतुहा से पुलिस की लोगों को दंडित करने की अनोखी तस्वीर सामने आई है। दरअसल, फतुहा थाना पुलिस लोगों पीटती नहीं, बल्कि एक दूसरे से पिटवाया। गाइडलाइन के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान सुबह सात से सुबह 11 बजे तक ही दुकानों को खोलने की अनुमति है। लेकिन फतुहा में दुकानदार चोरी छिपे बार-बार दुकान खोल और बंद कर रहे थे।

कई बार पुलिस ने उन्हें समझाया लेकिन जब वे नहीं मानें तो फतुहा थाना की पुलिस ने पहले उनसे उठक-बैठक कराई और फिर उन्हें एक-दूसरे को पीटने का आदेश दिया। पुलिस के आदेश के बाद दुकानदार एक दूसरे को थप्पड़ मारते दिखे। इधर, पुलिस खड़ी-खड़ी दुकानदारों की मारपीट देखती रही।

बीते बुधवार को बिहार में कोरोना संक्रमण के 14 हजार 826 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 95 हजार 248 लोगों की जांच की गई थी। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 61 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बुधवार को सबसे अधिक कोरोना के मामले प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2420 नए मामले आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+