गिरफ्तारी के डर से पटना छोड़ भागे खान सर! रातोंरात कहां गायब हुए फैजल खान? FIR के बाद क्या दी थी सफाई?

Khan Sir: पटना के चर्चित खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद में अब एक नया सवाल तेजी से चर्चा में है। खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस समय खान सर कहां हैं? क्या वह पटना में ही हैं या फिर शहर छोड़ चुके हैं? इन सवालों के बीच सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने बहस को और तेज कर दिया है।

कदमकुआं थाने में दर्ज FIR के बाद से खान सर की लोकेशन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि वह कहां मौजूद हैं। पुलिस की ओर से भी उनके ठिकाने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इसी बीच वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया है।

Khan Sir

CCTV फुटेज समझाते दिखे खान सर

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में खान सर अपने कोचिंग संस्थान के अंदर छात्रों को कुछ समझाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह स्क्रीन पर चल रही CCTV फुटेज की ओर इशारा करते हुए मार्कर के जरिए घटनाक्रम को विस्तार से समझाते दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये कोई पढ़ाई का पार्नट नहीं है बल्कि 2 जून की रात हुए घटना का फुटेज है। जाहिर है कि स्टूडेंट के सामने खान सर अपनी छवि साफ रखने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बोर्ड पर मार्कर, स्क्रीन पर CCTV फुटेज! खान सर की क्लास बनी 'इन्वेस्टिगेशन रूम', पुलिस का काम अब खुद करेंगे?

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन वीडियो में दिखाई जा रही सीसीटीवी फुटेज 2 जून की रात की है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह वीडियो 3 जून से 5 जून के बीच का हो सकता है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

FIR के बाद बढ़ी चर्चा

खान सर के खिलाफ दर्ज FIR के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच एजेंसियां वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

FIR दर्ज होने के बाद खान सर ने कहा कि उन्हें अपने खिलाफ दर्ज केस की जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि घटना के दौरान उनके सुरक्षा गार्डों ने आत्मरक्षा में हथियार का इस्तेमाल किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे और कानून का सम्मान करते हैं। जानकारों का कहना है कि खान सर इस पूरे मामले को लेकर अपने वकील से सलाह मशवरा कर रहे होंगे। हमने जब खान ग्लोबल स्टडीज के पटना सेंटर को कॉल किया तो बताया गया कि खान सर अभी कोचिंग में नहीं हैं।

बैनर विवाद से शुरू हुआ था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कदमकुआं स्थित कैंपस के बाहर ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का एक बैनर लगा था। आरोप है कि कुछ लोगों ने उस बैनर को फाड़ दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।

इसके बाद खान ग्लोबल स्टडीज कैंपस में पत्थरबाजी, होर्डिंग तोड़ने और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आईं। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में खान सर ने दावा किया कि उनके संस्थान के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि बाद में वो इस दावे से मुकर गए थे और FIR में भी गोलीबारी का जिक्र नहीं था।

फिलहाल खान सर के ठिकाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इन विवादों के बीच खान सर ने एक दिन के लिए क्लास बंद रखी थी।

ये भी पढ़ें: आखिर दोस्त कैसे बने दुश्मन? खान सर की कौन सी गलती बनी रौशन आनंद से तकरार की वजह?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+