बिहार: पुलिस लाइन में जीजा सिपाही ने SLR से साले को भून दिया
पटना। बिहार के पटना पुलिस लाइन में मंगलाव की सुबह फायरिंग की आवाज से दहल उठा। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल दिलीप कुमार ने अपने साले को गोलियों से भून डाला। सिपाही को रोकने के लिए मौके पर पहुंचा सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस गम्भीर रुप से घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह राजधानी के अगमकुआं में पोस्टेड पुलिस वाहन चालक राजेन्द्र सिंह के बेटे दीपक की रिश्ते में बहनोई एक पुलिस कांस्टेबल दिलीप कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी। दीपक को दिलीप ने अपनी एसएलआर राइफल से गोली मारी। बताया जाता है कि दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद दिलीप शस्त्रागार से राइफल लेकर निकला और उसे भून दिया। गोली मारने वाला सिपाही दिलीप मानसिक रूप से बीमार व सनकी बताया जाता है। उसे जेल से कैदी लाने के लिए ड्यूटी दी गई थी। वह हवलदारी कि ट्रेनिंग ले रहा था। मृतक दीपक आरोपित दिलीप के जीजा अंशु का छोटा भाई था।

पुलिस लाइन में अचानक हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। दिलीप को काबू करने में हवलदार सुरेश शर्मा घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस ममाले में एसएसपी ने गिरफ्तार सिपाही को सस्पेंड कर दिया है और उसपर क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया की घटना पुलिस लाइन में हुई है। दिलीप से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
