बिहारः होटल के दो कमरों में चल रही थी शराब की पार्टी तभी पहुंच गई पुलि, 13 लोगों को गिरफ्तार किया

पटना। शराबबंदी को लेकर सरकार के सख्त होने के बाद अब प्रदेश की पुलिस भी चौकन्ना हो गई है। इसी क्रम में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस अभियान में पुलिस पदाधिकारियों के साथ थानेदार भी शामिल थे। राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थानी गली के होटल अमन में सचिवालय एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिसमें मालिक सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आधार पर रूम नंबर 306 व 308 में छापेमारी की गई थी। कमरा नंबर 306 से पांच लोग, जिनमें भागलपुर निवासी रणविजय, अंकित गुड्डेवाला, शुभम, अभिषेक आनंद और श्वेतांक सौरभ, औरंगाबाद के मोहित आनंद को गिरफ्तार किया गया है।

patna police arrested 13 people from hotel in case of alcohol consumption

वहीं कमरा नंबर 308 से भागलपुर निवासी अमन, शिवम और अभिषेक आनंद, झारखंड के कुमार रक्षित और पटना के विनित प्रशांत को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा होटल मालिक दीपक कुमार, स्टाफ गोविंद व सौरभ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से स्कूटी, तीन बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब की खाली बोतल भी मिली है।

इसके अलावा पीरबहोर थाना क्षेत्र के भंवरपोखर देवी स्थान के पास से शराब की डिलिवरी करने वाले एक युवक को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष सबीह उल हक ने बताया कि छापेमारी में भंवरपोखर के दीपू रजक को गिरफ्तार किया गया है। स्कूटी से 11 बोतल शराब मिली है। पुलिस ने उसी की निशानदेही पर एग्जीबिशन रोड स्थित होटल मिनी के मालिक राहुल गुप्ता को भी पकड़ा है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दीपू रजक होटल में शराब डिलिवरी करने जा रहा था। नया गांव से भी शराब संग सुरेश महतो को पकड़ा गया है। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि शाहगंज इलाके से बेबी देवी को पकड़ा गया है। 17 पुड़िया गांजा के साथ रंजीत कुमार व शराब के नशे में अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+