एक बार फिर पटना में बेलगाम हुए अपराधी, दिनदहाड़े मुंशी की गोली मारकर हत्या

पटना। बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार से दहल गई। ताजा मामला पटना के दानापुर थाना क्षेत्र का है, जहां के नौबतपुर और जनीपुर बॉर्डर पर सिविल कोर्ट दानापुर के मुंशी की अपराधियों ने गोली मार कर सरेआम हत्या कर दी है। इस घटना के जरिये एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बेलगाम अपराधियों ने पटना में सरेआम मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है।

Patna murder of lawyer of munshi in daylight

पटना पुलिस के इकबाल को ताक पर रखते हुए पटना में दिनदहाड़े वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वही इस घटना के बाद दो थानों की पुलिस घटना क्षेत्र एक-दूसरे थाना क्षेत्र को थोपने में लगी है, जिसमें नौबतपुर थाना जानीपुर थाना क्षेत्र और जनीपुर थाना नौबतपुर थाना क्षेत्र का मामला बता रही है ।

वहीं घटनास्थल पर फुलवारीशरीफ एएसपी मनीष कुमार पहुंचे, जिन्होंने घटना को नौबतपुर थाना इलाके की बताई है। बताया जाता है कि मुंशी दानापुर सिविल कोर्ट जा रहे थे तभी नौबतपुर के नगवा मोड़ के पास अपराधियों ने मुंशी को घेर कर गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से हथियार लहराते फरार हो गए। मृतक मुंशी के पहचान नौबतपुर के नारायणपुर निवासी बालेश्वर पाठक के रूप में हुई है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मर्डर की वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के भाई का कहना है कि किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना को किसने अंजाम दिया यह जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+