पटनाः महिला पुलिस अधिकारी की बेटी से रसोईये ने की छेड़खानी, हुआ गिरफ्तार

पटना। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस महकमे के एक बड़े अधिकारी की नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना मंगलवार की दोपहर की है। घर में नाबालिग बच्ची उस वक्त अकेली थी जब 50 वर्षीय रसोईये ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की। घटना की जानकारी खुद बच्ची ने महिला पुलिस अधिकारी को फोन कर दी।

patna molestation with daughter of woman police officer police arrested cook

घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला पुलिस अधिकारी घर पहुंची और फिर बच्ची से घटना की जानकारी लेने के बाद पटना पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। बाद में घटना को लेकर महिला ने थाने में केस दर्ज कराया गया। महिला थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रसोईया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो इस मामले में पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

वहीं सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर वार्ड 18 में एक बच्ची की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को मिट्टी में दफनाया गया था। यह घटना मंगलवार रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची की पहचान मो. हसन की बेटी आमना परवीन के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह शक होने पर जब पड़ोसी का घर खुलवाया गया तो वहां बच्ची का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला। हत्या का आरोप पड़ोस के मो. रशीद पर लगा है। पुलिस ने कल शाम को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के बाद से मोहल्लेवासियों में आक्रोश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+