पटनाः पति से लड़कर घर से भागी महिला के साथ एक हफ्ते तक 5 लोगों ने किया गैंगरेप

पटना। बिहार की राजधानी पटना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 25 साल की शादीशुदा महिला से गैंगरेप किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला का पति से झगड़ा हुआ और इसके बाद वह घर से भागकर ट्रेन पकड़ने के लिए पटना जंक्शन पहुंच गई। वहां पर महिला की मुलाकात एक स्थानीय होटल के मालिक से हुई। इस होटल मालिक ने दोस्तों के साथ महिला को बहला-फुसलाकर एक ऑटो चालक के कमरे पर उसके रहने की व्यवस्था कर दी।

patna misdeed with woman police arrested all accused

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वहां 5 लोगों ने उसके साथ एक सप्ताह तक गैंगरेप किया है। जक्कनपुर थाने की पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच अभी चल रही है। दरअसल, पटना की रहने वाली महिला की शादी खुसरुपुर के रहने वाले एक युवक से हुई थी। अभी महिला अपने पति के साथ जक्कनपुर थाने के एक इलाके में रहती है। पति निजी कंपनी में नौकरी करता है और महिला के दो बच्चे भी हैं।

शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था। बीते 10 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद महिला घर छोड़कर चली गई। पति की शिकायत के आधार पर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। महिला घर से भागकर बख्तियारपुर में अपने चाचा के पास जाना चाह रही थी। लेकिन पटना जंक्शन के पास करबिगहिया साइड में जब वह बैठी हुई थी। उसी दौरान होटल मालिक ने उसके साथ हमदर्दी जताकर उसका दिल जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+