बंद कमरे में लड़की के साथ 5 दिन तक होता रहा गैंगरेप, आरोपित के बेटे ने की पीड़िता की मदद

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पत्रकारनगर इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां किशोरी को अगवा कर उसे बंधक बनाया गया फिर उसके साथ 5 दिन तक गैंगरेप किया गया। गैंगरेप का आरोप लड़की के मकान मालिक और उसके दोस्त पर लगा है। पीड़िता की तरफ से खुसरूपुर थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मकान मालिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

मकान मालिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

सोमवार को पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराएगी और कोर्ट के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराएगी। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह नालंदा जिले के एक गांव की रहने वाली है। अपने माता-पिता के साथ वह खुसरूपुर में किराये के मकान में रहती है। 5 सितंबक को वह घर से टीसी लेने स्कूल जा रही थी। रास्ते में सुनसान सड़क पर बैकठपुर बगीचे के पास उसका मकान मालिक अलख सिंह अपने दोस्त बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी शैलेन्द्र प्रसाद के साथ बाइक से आया।

नालंदा से अगवा कर ले गए पटना

नालंदा से अगवा कर ले गए पटना

फिर दोनों बाइक खड़ी कर लड़की से बात करने लगे। इसी बीच मकान मालिक ने अपनी जेब से रुमाल निकालकर लड़की के नाक के पास झाड़ दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों ने उसे अगवा कर लिया। होश आने पर लड़की ने खुद को बंद कमरे में पाया। रात में मकान मालिक और उसके दोस्त ने पहले धमकी देकर उसे खाना खिलाया फिर दोनों ने बारी-बारी रेप किया। दोनों ने पांच दिन तक लड़की के साथ गैंगरेप किया।

5 दिन तक किया गैंगरेप

5 दिन तक किया गैंगरेप

पीड़िता के मुताबिक 12 सितंबर को आरोपित शैलेंद्र का बेटा रविरंजन कुमार पत्रकारनगर स्थित अपने कमरे पर आया। फिर लड़की ने उसे अपनी आपबीती बताई। इसके बाद लड़के ने उसे कमरे से बाहर निकालकर भागने में मदद की। भागने के दौरान पत्रकार नगर थाने की क्विक मोबाइल की नजर उस पर पड़ी।

दोनों आरोपित गिरफ्तार

दोनों आरोपित गिरफ्तार

पूछताछ करने के बाद पत्रकारनगर क्विक मोबाइल की टीम ने पीड़िता के माता- पिता और खुसरूपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। खुसरूपुर पुलिस पटना से लड़की को अपने थाने ले आई। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित अलख सिंह एवं शैलेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+