पटना में मेदांता हॉस्पिटल की नर्स को पति ने चाकुओं से गोदा, मौत, CCTV फुटेज से लगा सुराग
नर्स सोनी कुमारी पटना में रहती थी। लेकिन पति उस पर साथ रहने का दबाव बनाता था। अपने प्रयास में सफल ना होने पर उसे सोनी की हत्या कर दी।
दिन दहाड़े बीच सड़क पर हॉस्पिटल की नर्स की हत्या कर दी गई। मृतका सोनी कुमारी बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली थी। उसका पति बीटेक पासऑउट था लेकिन जॉब में नहीं था। वो लगातार सोनी पर साथ रहने का दबाव बना रहा था। लेकिन शादी के एक साल बाद से ही सोनी अपने पति के साथ रहना पसंद नहीं करती थी। ऐसे में शनिवार को पति ने पत्नी को बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना में बीच सड़क बेखौफ पति ने नर्स पत्नी सोनी कुमारी को एक नहीं बल्कि सात से आठ बार चाकू मारा, जब उसे पूरा यकीन हो गया की सोनी मर चुकी तब वो घटना स्थल से हटा। इस दौरान हैरान करने वाली बात ये थी किसी ने उसके करीब जाकर बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई।

घटना पटना के कंकड़बाग इलाके की है। जानकारी के अनुसार नर्स की हत्या उसके इंजीनियर पति हरित उर्फ हरि भास्कर ने की। 25 वर्षीय सोनी कुमारी पर हमले की घटना शनिवार को करीब 3.15 बजे हुई। जब वो कंकड़बाग थाने के पीसी कॉलोनी सांई नेत्रालय गली में एफ सेक्टर के मकान संख्या तीन के पास थी। घटना को अंजाम देकर पति पैदल ही चाकू घटना स्थल से भाग निकाला।
घटना को लेकर पटना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा ने कहा कि मृतका की पहचान कर ली गई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने अपने बयान में कहा,"वह (मृतका) अपनी शिफ्ट पूरी करके अपने हॉस्टल जा रही थी, तभी उसे चाकू मारा गया। प्रथम दृष्टया मामला आपसी दुश्मनी का लग रहा है। मृतक की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है।"












Click it and Unblock the Notifications