Social Media के ज़रिए हुई महिला से दोस्ती, पहले मां फिर बेटी के साथ किया गंदा काम
Social Media Friendship News: बिहार की राजधानी पटना से सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्ती और फिर झांसे में लेकर गंदा काम करने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले तो सोशल मीडिया के ज़रिए महिला से दोस्ती की और फिर उसके करीब आया। महिला के साथ अवैध संबंध बनाया। इसके बाद उसकी बेटी को भी हवस का शिकार बनाया।
पटना पुलिस काफी दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी, शनिवार की शाम में पुलिस ने आरोपी आलोक कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला और उसकी नाबालिग बेटी रांची की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले ही रांची से पटना रहने आई है।

पीड़िता के बयान के आधार पर 16 जून को आरोपी आलोक कुमार चौधरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत राजीव नगर में मामला दर्ज किया गया था। 14 वर्षीय नाबालिग युवती अपनी मां के साथ रांची में रह रही थी। 33 वर्षीय आलोक ने फेसबुक के ज़रिए नाबालिग़ की मां से दोस्ती की, इसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बने।
रामनगरी (राजीव नगर, पटना) में किराए के मकान में रहने वाले आलोक के झांसे में आकर महिला रांची से पटना शिफ्ट कर गई। आरोपी ने अपने मकान के पास ही उसे किराये पर कमरा दिलवा दिया। इसके बाद उसका महिला के घर आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ।
आरोपी आलोक ने मां के साथ अवैध संबंध तो बनाया ही, उसके बाद नाबालिग युवती को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और धीरे-धीरे उसके साथ भी संबंध बनाने लगा। इस बात की जानकारी जब महिला को हुई तो उसने, इसका विरोध किया। महिला के विरोध करने पर बेटी ही अपने मां के खिलाफ हो गई।
नाबालिग युवती की मां के साथ आरोपी आलोक ने मारपीट की, जिसके बाद नाबालिग युवती की आरोपी के साथ बहस हुई और फिर मां बेटी ने मिलकर राजीव नगर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को रामनगरी स्थित अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया। आरोपी जिले का निवासी है, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications