शादी की बात पर शरमा गए तेजप्रताप! कहा जल्द ही बजेगी शहनाई

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री रहे तेजप्रताप यादव ने अपनी शादी की बात पर शरमाते हुए कहा कि जल्दी ही उनके चाहने वालों को खुशखबरी मिलेगी। इसके लिए बस थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि तेज प्रताप और इनके भाई तेजस्वी इस वक्त बिहार के मोस्ट अवेटेड बैचलर की श्रेणी में हैं। सभी की निगाहें बस दोनों की शादी की शहनाइयों पर टिकी हैं। इसी बीच लालू के बेटे तेजप्रताप यादव ने खुशखबरी देते हुए कहा है कि कहा है कि शादी तो होनी ही है और जल्दी ही होगी।

Patna lalu Prasad Yadav son Tezpratap will marry soon


तेजप्रताप यादव ने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लोग ट्वीट करके छठ जैसे पर्व पर भी राजनीति कर रहे हैं। फालतू की बातें करते हैं, ऐसे लोगों को भगवान ही सजा देते हैं। भगवान देख रहे हैं कि कौन क्या कर रहा है? बोलने वालों को बोलने दीजिए। आपको बताते चले कि राबड़ी देवी ने पिछले साल कहा था कि घर में बहू के आ जाने के बाद ही छठ करूंगी, लेकिन इस बार अस्वस्थ होने के बावजूद राबड़ी ने छठ की पूजा की। इसमें शामिल होने के लिए सातों बेटियां उनके पास आईं हैं और सबने मिलकर हर्षोल्लास के साथ छठ मनाया। इस अवसर पर लालू-राबड़ी के सभी दामाद और नाती-नातिन भी आए हैं। तेजप्रताप की बातों से ऐसा लग रहा है कि लालू यादव के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली है।

ये भी पढ़ें- अकेला पाकर बाप ने की स्कूल गर्ल से गंदी हरकत, 7 साल के बच्चे ने देख ली शर्मनाक करतूत तो किया ये...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+