Bihar News: दुर्घटना ग्रस्त होने से बची ट्रेन, पथराव से गुस्साए लोको पायलट ने आगे ले जाने से किया इनकार
Bihar Train News: बिहार के पटना से रेल से जुड़ी दो ख़बरें सामने आ रही हैं, जहां पटना जंक्शन से पहले आउटर पर ट्रेन (पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस) हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। तेज आवाज़ के साथ गाड़ी अचानक झटका देते हुए रुक गई।
पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्रियों की सांसें थम सी गई। आनन-फानन में लोग ट्रेन से उतर कर रेलवे पटरी पर खड़े हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेशर पाइप में कुछ तकनीकी ख़राबी आ गई है। करीब 1 घंटे से खड़ी ट्रेन में रेलवे अधिकारी और टेक्निकल टीम खराबी को दुरुस्त करने की कोशिश कर रही है।

वहीं दूसरी ख़बर पटना-गया रेलखंड की है, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर दिया। लोको पायलट पर निशाना साधते हुए पथराव करने पर उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद लोको पायलट ने नदौल स्टेशन पर ट्रेन खड़ा करने के साथ ही आगे ले जाने से मन कर दिया।
इस मामले के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक टाईनरी और नाडोल हॉल्ट (पटना-गया रेलखंड) के बीच गाड़ी संख्या 13350 (पटना-सिंगरौली एक्प्रेस ट्रेन) पर कुछ लोगों ने पथराव किया। अज्ञात लोगों ने लोको पायलट पर निशाना साधते हुए पथराव किया था।
पटना से गया की तरफ़ जाने वाली मेमू पैसेंजर अपने तय वक्त से एक घंटे बाद तक नहीं खुली थी। इसी दौरान सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन खुली तो, पैसेंजर ट्रेन के ज्यादातर सवारी एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ गए। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन टाईनरी और नाडोल हॉल्ट के बीच जैसे ही पहुंची, यात्रियों वैक्यूम कर रोक दिया।
ट्रेन से लोग उतरने लगे, इतने में लोको पायलट वैक्यूम ठीक करने के लिए नीचे उतरा और कुछ बोलने लगा। इतने में ही ट्रेन से उतरे अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इससे लोको पायलट ज़ख्मी हो गया। नदौल स्टेशन पर ट्रेन को खड़ा करने के बाद आगे ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने समझा बुझा कर उसे आगे के लिए रवाना किया।












Click it and Unblock the Notifications