Patna double murder case: 'एकतरफा प्यार', पटना के जानीपुर में हुए 2 नाबालिगों की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा
Patna double murder case: पटना के जानीपुर इलाके में 31 जुलाई को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर से दो नाबालिग बच्चों के जले हुए शव बरामद हुए। इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। शुरुआती जांच में मामला जितना रहस्यमय लग रहा था, उसका सच और भी डरावना निकला। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह दोहरी हत्या एकतरफा प्यार की सनक का नतीजा थी।
शुभम की मां और पीड़िता की मां दोनों पटना एम्स में स्टाफ के रूप में कार्यरत थीं, जिससे दोनों परिवारों में पहले से जान-पहचान थी। शुभम फुलवारी शरीफ का रहने वाला है और हाल ही में पुणे से पटना आया था, जहां उसने इस अपराध की पूरी योजना बनाई।

पहले से जानता था पीड़िता को, नहीं मिली मोहब्बत तो कर दी हत्या
पटना एसएसपी कार्तिक के शर्मा के अनुसार, हत्या का आरोपी शुभम पीड़िता को पहले से जानता था और उससे एकतरफा प्रेम करता था। लड़की की ओर से इनकार मिलने पर शुभम ने भयानक साजिश रची और हत्या कर दी। आरोपी शुभम की पीड़िता से दोस्ती स्कूल के छात्र रौशन कुमार के जरिए हुई थी, जो इस वारदात में उसका सहयोगी भी निकला।
पहले ईंट से हमला, फिर गला दबाकर हत्या और जलाया शव
घटना के दिन शुभम ने एक किराना दुकान से किरोसिन खरीदा और सीधे लड़की के घर पहुंच गया। लड़की ने दरवाजा खोला, उस वक्त घर में एक और नाबालिग लड़का सो रहा था। शुभम ने पहले उस लड़के पर ईंट से हमला किया, फिर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शवों पर किरोसिन डालकर आग लगा दी, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
ये भी पढ़ें Patna News: AIIMS में विधायक चेतन आनंद से मारपीट, पहले मनीष कश्यप से भी हो चुकी है PMCH में बदसलूकी
24 घंटे में केस सुलझा, दोनों आरोपी गिरफ्तार
इस सनसनीखेज डबल मर्डर केस की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई, जिसकी कमान वेस्ट सिटी एसपी को सौंपी गई। पुलिस ने महज 24 घंटे में दोनों आरोपियों - शुभम और रौशन - को गिरफ्तार कर लिया।
तनाव के बीच विधायक पर एफआईआर
घटना के बाद इलाके में जबरदस्त तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और कई घंटों तक ट्रैफिक बाधित रखा। इस मामले में महागठबंधन के फुलवारी विधायक गोपाल रविदास समेत 10 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की जा रही है।
ये भी पढ़ें पटना में दो मासूमों की खौफनाक हत्या, पेट्रोल छिड़ककर जलाई गई लाशें, पुलिस ने क्या कहा?
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications