पटनाः प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने पकड़ लिया और फिर हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया

पटना। बिहार की राजधानी पटना के नेउरा ओपी थाना क्षेत्र के अदलीपुर गांव के पास सोमवार की सुबह युवक की लाश मिलने से हड़ंक मच गया। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के उसके घर पहुंचा था जहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और फिर हत्या कर शव को बोरी में भरकर फेंक दिया। वारदात की जानकारी उसक वक्त हुई जब आसपास के लोग सुबह में खेत की तरफ जा रहे थे। शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।

patna girlfriend family members did murder of boyfriend

जानकारी मिलने के बाद नेउरा थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। मृतक युवक की पहचान विनोद राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो राहतगंज का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का अदलीपुर गांव की किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसे मिलने के लिए देर रात युवक उसके घर चला गया था।

लड़की के घरवालों ने मिलते देखरकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और शव को बोरी में कसकर गांव के पास ही पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। मृतक के पिता विनोद राय के मुताबिक उनके बेटे का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था और बीती रात उससे मिलने उसके घर गया हुआ था। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने देख लिया और उसकी हत्या कर शव को बोरे में कसकर फेंक दिया।

छपरा में प्रेमी की हत्या

वहीं छपरा जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में प्रेमिका के अपने परिजनों संग मिलकर प्रेमी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रेमी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमिका ने फोन कर बुलाने के बाद उसने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई की और जहर पिला दिया। मृतक प्रेमी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी पप्पू शर्मा (24 वर्ष) पिता तारकिशोर शर्मा के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+