Patna Encounter: पटना में चला 'ऑपरेशन लंगड़ा'! अपराधी मोहम्मद राजा के पैर में लगी गोली, दो STF जवान घायल
Patna Encounter: बिहार की राजधानी में चुनावी माहौल के बीच मंगलवार देर रात मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में हत्या के दो मामलों में वांछित अपराधी मोहम्मद राजा के पैर में गोली लगी। बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो STF जवान भी घायल हुए, हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत की, जिसका उद्देश्य अपराधियों पर नकेल कसना है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस दो अपराधियों को हिरासत में लेकर जेपी सेतु की ओर जा रही थी, तभी मोहम्मद राजा ने STF पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने 3-4 राउंड गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में STF ने भी 3-4 राउंड फायरिंग की। इस कार्रवाई में राजा घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

हाल के दिनों में पटना में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर इस एनकाउंटर को पुलिस की सख्ती का संदेश माना जा रहा है। इस घटना से अपराधी खेमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications