पटना: नक्सलियों को कोर्ट ले जा रहे 7 पुलिस वालों की हाईवे पर दर्दनाक मौत
दो नक्सलियों हेमंत राव और सुहाग पासवान को भागलपुर सेंट्रल जेल से सीतामढ़ी कोर्ट ले जाया जा रहा था। जिसमें उनकी सुरक्षा के लिए कई पुलिस वाले तैनात थे, लेकिन जैसे ही वैन NH-77 पर गाय घाट गांव पहुंची...
Recommended Video

पटना। बिहार पुलिस के लिए सुबह काफी दुर्भाग्यपूर्ण रही। सुबह जब जेल में बंद नक्सली कोर्ट में पेशी के लिए ले जाए जा रहे थे तभी कैदी वैन एक ट्रक से जा टकराई। ट्रक और कैदी वैन की हुई आमने-सामने की टक्कर में वैन में मौजूद सात पुलिसकर्मी और कोर्ट में पेशी लिए ले जाया जा रहे एक नक्सली की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कुल 8 लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा बिहार के सीतामढ़ी जिले की रूनी सैदपुर थाना क्षेत्र के गाय घाट गांव के पास हुआ। फिलहाल ट्रक को गिरफ्त में लेते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ट्रक और कैदी वैन की आमने सामने हुई इस टक्कर में नक्सली हेमंत राव के साथ-साथ सात पुलिसकर्मी जो उसकी सुरक्षा में तैनात थे उनकी भी दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि इस दौरान दो नक्सलियों हेमंत राव और सुहाग पासवान को भागलपुर सेंट्रल जेल से सीतामढ़ी कोर्ट ले जाया जा रहा था। जिसमें सिपाही संजय कुमार राय, कुलेश्वर यादव, हवलदार तृष्णा सिंह, वैन चालक मुन्ना सिंह, निरीक्षक मदन मोहन साह, सैप जवान चुम्मन सिंह शामिल थे। वहीं दूसरा कैदी सुहाग पासवान भी घटना में घायल हुआ है।

इस घटना के संबंध में आसपास के लोगों का ये कहना है कि ट्रक और कैदी वैन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की घटनास्थल पर ही आरोपी और उसकी सुरक्षा में लगे चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। बाकी घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की जाने लगी। हालाकि उन्होंने भी अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। वहीं इस दर्दनाक हादसे में लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हैं। इलाज के लिए घायलों को नजदीकी एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है तो सभी मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उसकी पहचान करते हुए उनके परिजनों को इस दर्दनाक घटना के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इस मामले में जब सीतामढ़ी जिले के एसपी हरिप्रसाद से बातचीत की गई तो उन्होंने कहां की दो कुख्यात नक्सली हेमंत राव और सुहाग पासवान को भागलपुर सेंट्रल जेल से सीतामढ़ी कोर्ट में किसी के लिए ले जाया जा रहा था। तभी अचानक NH77 पर दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक कैदी वैन से जा टकराई। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications