राजधानी पटना में गन प्वाइंट पर दिन-दहाड़े विजया बैंक से साढ़े तीन लाख की लूट
पटना। बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राजधानी पटना के पॉश इलाके में स्थित विजया बैंक में लूट को अंजाम दिया गया। बैंक लूट को पांच हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम दिया और दिनदहाड़े तीन लाख 30- हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने दो बैंककर्मचारियों को भी घायल कर दिया और गन प्वाइंट पर लूटपाट की। इस लूट की वारदात में विजया बैंक मैनेजर और कैशियर घायल हुए हैं। एसएसपी मनु महाराज ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की प्रारंबिक छानबीन की और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही है। पटना के पॉश इलाके में लूटपाट की वारदात ने कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार करीब दोपहर चार बजे के आसपास पटना के गोला रोड स्थित विजया बैंक की एक शाखा में पांच हथियारबंद अपराधी प्रवेश घुस गए। अपराधियों ने गन प्वांइट पर सभी ग्राहकों और बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और वहां से तीन लाख 30 हजार लूट लिये। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से निकल गए। बताया जा रहा है कि बैंक में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। जिस बैंक में लूट की घटना हुई वह रूपसपुर थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है।
अपराधियों ने बैंक मैनेजर और कैशियर को मारकर घायल किया गया है। बताया जाता रहा है कि अपराधी अपने मुंह मे गमझा बांध कर घुसे थे और सभी के हाथ मे देशी कट्टा था। अपराधियों के द्वारा बैंक में घुसते ही सभी स्टाफ को मारपीट कर कैशियर और अन्य स्टाफ को मैनेजर के चेंबर में बंद कर दिया। उसके बाद जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे थे सभी को फोड़ डाला और कैश काउंटर से लगभग तीन लाख रूपये लूट लिए। सभी बैंक स्टाफ को बंदूक का भय दिखाकर टिल डाउन कर दिया और बड़ी आसानी से निकल पड़े।
जानकारी मिलते ही पटना के एसएसपी मनु महाराज घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम बिंदुओं की जय-जय लिया और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही अब देखना यह है कि SSP अपराधियों की गिरफ्तारी कर पाते हैं या नहीं। हल्के थाना के आसपास रईसी इलाका रंजन पथ में दिनदहाड़े लूट होना पुलिस को अपराधियों द्वारा कड़ी चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications