शराब के नशे में चला रहा था बस, रेलिंग तोड़कर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी बस, 50 घायल

Recommended Video

    Bihar: Driver ने शराब पीकर खाई में गिराई बस, 50 लोग घायल | वनइंडिया हिंदी

    पटना। सरकार की लाख सख्ती के बाद भी बिहार में शराब की तस्करी काफी जोरों पर हो रही है और लोग शराब के नशे में मदहोश होकर घूम रहे हैं। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के अररिया जिले में प्रकाश में आया है जहां सोमवार की देर रात लगभग एक बजे शाही तिरुपति बस का ड्राइवर शराब के नशे में मदहोश होकर बस चला रहा था। बस NH 327 पर मैना पुल पार ही करने वाली थी कि रेलिंग को तोड़ते हुए 20 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

    50 यात्री घायल

    50 यात्री घायल

    इस हादसे में लगभग 50 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों यात्रियों में अधिकतर मोतिहारी व मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे। इस घटना में 22 से 23 महिलाएं और 12 से 13 बच्चे शामिल हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।

    4 लोगों की हालत बेहद गंभीर

    4 लोगों की हालत बेहद गंभीर

    मिली जानकारी के अनुसार मामला अररिया जिले का है जहां शाही तिरुपति नाम की बस पर मुजफ्फरपुर व मोतिहारी के पैसेंजर सफर कर रहे थे तभी अचानक बस मैना पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 50 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है हलाकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह चारों मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं। वहीं घटना में घायल हुए यात्रियों ने बताया कि शराब के नशे में बस चालक गाड़ी चला रहा था जिससे यह घटना घटी।

    बस से शराब की बोतल हुई बरामद

    बस से शराब की बोतल हुई बरामद

    वहीं पुलिस को शराब की बोतल भी बस से बरामद हुई है। फिलहाल बैरगाछी व अररिया थाना की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस से पहले गांव वाले पहुंचे और और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। बस से सभी यात्री भूटान बोर्डर जयगांव से मोतिहारी जा रहे थे। आपको बताते चलें कि जिस जगह यह घटना हुई वहां अररिया-सिलीगुड़ी पथ पर इससे पहले भी डेढ़ वर्ष पहले बस पलटी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+