पटनाः गर्लफ्रेंड से मिलने गए लड़के की मिली सिरकटी लाश, लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप

पटना। बिहार की राजधानी पटना में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने एक महीने के अंदर तीन बार हाई लेवल की बैठक की। लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के न्यू अजीमाबाद कॉलोनी का है, जहां प्रेम-प्रसंग के चक्कर में लड़की के घर वालों ने लड़के को मौत के घाट उतार दिया। न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में गर्दन कटे युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

patna boy murder in love affair

जानकारी मिलने के बाद पटना सिटी डीएसपी सहित अलग-अगल थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। घटना से गुस्साए मृतक के घरवालों ने जमकर उत्पात मचाया और लड़की के घर पर पत्थरबाजी भी की। बाद में पुलिस ने सख्त रूख अपनाते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी स्वर्गीय संजय सहनी के 18 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि अंशु पड़ोस में रहने वाली सभ्य मलिक नाम की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात को लड़की ने युवक को अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया था। अंशु मिलने के लिए अपने घर से निकला लेनिक रात में वह नहीं लौटा। रविवार की सुबह न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में उसके शव को बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

पटना सिटी डीएसपी ने हत्या की पुष्टि करते हुए मामले में दो लोगों के गिरफ्तार किये जाने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित लड़की को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+