पटनाः BJP विधायक विनय बिहारी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, लगाया हत्या की साजिश का आरोप

पटना। भोजपुरी गायक और भाजपा विधायक विनय बिहारी सड़क हादसे के शिकार हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सोमवार की देर रात को पत्नी के साथ पटना से लौरिया जा रहे भाजपा विधायक की गाड़ी का गांधी सेतु पर हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनके बॉडीगॉर्ड घायल हो गए हैं।

patna bjp mla vinay bihari car road accident his bodyguard injured

हालांकि विधायक विनय बिहारी ने इसे हत्या की साजिश बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। विधायक विनय बिहारी ने कहा कि मेरी गाड़ी को पीछे से पिकअप ने टक्कर मारी। इसके चलते गाड़ी आगे चल रहे वाहनों से टकरा गई। मेरे साथ पत्नी और बॉडीगार्ड बैठे थे। मेरे हाथ-पैर में चोट आई है। जबकि बॉडीगार्ड का मुंह में चोट आई है।

दरअसल, सोमवार की देर रात को भाजपा विधायक विनय बिहारी अपनी पत्नी और सुरक्षाकर्मियों के साथ पटना से लौरिया लौट रहे थे। महात्मा गांधी सेतु पर जाम लगा हुआ था। इसी बीच विधायक की गाड़ी को पीछे से आ रही एक वैन ने जोरदार टक्कर मारी। इससे विधायक की गाड़ी आगे निकल रही गाड़ियों से टकरा गई।

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिकअप वैन के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी, भतीजा और दो गार्ड सुरक्षित हैं। पिकअप वैन के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी सामने आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+