Bihar Political News: बीजेपी विधायक संजय सिंह को विधानसभा से खींच कर किया गया बाहर, BJP मना रही 'काला दिवस'
BJP MLA Marshat Out News Update: बिहार में भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा ने 14 जुलाई शुक्रवार को विजय कुमार की मौत पर बिहार विधानसभा में विरोध दर्ज किया। इसके बाद भाजपा विधायक संजय सिंह को विधानसभा से मार्शल आउट कर दिया गया।
BJP नेताओं ने बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया। आपको बता दें कि 13 जुलाई (गुरुवार) को भाजपा नेताओं ने सदन में जमकर हंगामा किया था। कुर्सियां उठा उठा कर विरोध दर्ज कर रहे थे, जिस वजह से सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

शुक्रवार को भी भाजपा नेताओं ने सरकार के काला दिवस मनाया और विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि नीतीश सरकार ने भाजपा नेता की हत्या कराई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तत्काल दें इस्तीफ़ा दें। जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह पार्टी के लिए शहीद हुए हैं। इसका जवाब जनता प्रदेश सरकार को देगी।
भाजपा नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन नीतीश कुमार का मुखौटा है। लाठी डंडों से पीटकर भाजपा नेता की हत्या की गई है। भाजपा इसके खिलाफ पूरे बिहार में काला दिवस मना रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
आपको बता दें कि सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर मौन प्रदर्शन किया। BJP विधायकों ने मुंह पर काली पट्टी और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों के हंगामे की वजह से करीब 5 मिनट बाद ही स्थगित कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications